• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन, 24 घंटे चले सात सत्र

JK Gupta by JK Gupta
March 16, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र.@अमिताभ मिश्रा…..


पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत रेणुकूट मंडल में कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेणुकूट मंडल अध्यक्ष हरीराम छवि शाह ने की। प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ जिले के प्रभारी अनिल सिंह ने जिलाध्यक्ष नंदलाल की उपस्थिति में किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार की दोपहर से प्रारंभ हुआ और सोमवार की दोपहर तक लगातार 24 घंटे चला।

इस दौरान कुल सात सत्र आयोजित किए गए, जिनमें कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, इतिहास, सेवा कार्यों और संगठनात्मक संरचना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। विभिन्न वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रेणुकूट स्थित संत एबीआर पब्लिक स्कूल परिसर में किया गया, जहां मंडल क्षेत्र के कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न विषयों पर आयोजित सत्रों में गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त किया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता आती है और वे समाज के बीच अधिक प्रभावी तरीके से कार्य कर पाते हैं। सोमवार की दोपहर प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के साथ कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण और सेवा भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मंडल एवं जिला स्तर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

सोनभद्र. जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में 23 शिकायतों का तत्काल निस्तारण

Next Post

सोनभद्र. तरिया क्षेत्र में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा की जन चौपाल का आयोजन

Next Post

सोनभद्र. तरिया क्षेत्र में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा की जन चौपाल का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. तरिया क्षेत्र में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा की जन चौपाल का आयोजन
  • रेणुकूट. पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन, 24 घंटे चले सात सत्र
  • सोनभद्र. जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में 23 शिकायतों का तत्काल निस्तारण
  • दुद्धी. माहे रमजान में गंगा जमुना तरजीह पर हुआ इफ्तार पार्टी का आयोजन
  • दुद्धी. धनौरा के रजत राज जायसवाल का यूपी ग्रामीण बैंक में हुआ चयन, खुशी का माहौल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.