• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. धान कूटने वाली मशीन में साड़ी फंसने से महिला की दर्दनाक मौत

JK Gupta by JK Gupta
March 15, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

म्योरपुर/सोनभद्र.@संदीप अग्रहरी…..


म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में रविवार दोपहर धान कूटने के दौरान एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। धान कूटने वाली मशीन के पट्टे में साड़ी का पल्लू फंस जाने से महिला मशीन में खिंच गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव निवासी रेखा (43 वर्ष) पत्नी मल्लू राम गांव के ही नान्हक के घर धान कुटाई का काम देखने पहुंची थीं। वहां कुंडाडीह गांव से ट्रैक्टर और धान कूटने की मशीन लाकर धान की कुटाई की जा रही थी। इसी दौरान रेखा भी वहां पहुंचीं और मशीन में धान डालने की इच्छा जताई। बताया जाता है कि जैसे ही वह मशीन में धान डालने के लिए आगे बढ़ीं, तभी अचानक तेज हवा के झोंके से उनकी साड़ी का पल्लू मशीन के चल रहे पट्टे में फंस गया।

देखते ही देखते पट्टा पल्लू के साथ महिला को अपनी ओर खींच ले गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

बताया जाता है कि मृतका का पति मिर्जापुर जनपद के नदनी गांव का रहने वाला है और वह अपने ससुराल रासपहरी में ही रहकर परिवार का जीविकोपार्जन करता है। मृतका अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Previous Post

म्योरपुर. डीजे के विवाद में घराती और बराती पक्ष में हुई मारपीट, कुएं में गिरा बालक, एक अन्य घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • म्योरपुर. धान कूटने वाली मशीन में साड़ी फंसने से महिला की दर्दनाक मौत
  • म्योरपुर. डीजे के विवाद में घराती और बराती पक्ष में हुई मारपीट, कुएं में गिरा बालक, एक अन्य घायल
  • दुद्धी. वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्त सम्मान समारोह सकुशल संपन्न
  • सोनभद्र. सदर विधायक ने चौपाल लगाकर मलीन बस्ती वासियों की सुनी समस्या
  • सोनभद्र. जूनियर बालक-बालिका खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.