• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 5, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंढमगंज. माह-ए-रमजान में 25वें रोजे के साथ शब-ए-कद्र का आगमन, इबादत का माहौल

JK Gupta by JK Gupta
March 15, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
28
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विंढमगंज/सोनभद्र.@आनंद गुप्ता…….


अल्लाह की मेहरबानी से माह-ए-रमजान के पाक महीने में रोजा रखने का सिलसिला 25वें रोजे तक पहुंच चुका है। रविवार को रोजेदार 25वां रोजा रखेंगे। सदर महुली कलीमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि सहरी का समय सुबह 4:32 बजे और इफ्तार का समय शाम 6:15 बजे रहेगा। इस रोजे में ही शब-ए-कद्र की महत्वपूर्ण भाग्य जगाने वाली रात भी शामिल है। हालांकि आमतौर पर 27वीं रात पर अधिक जोर दिया जाता है, लेकिन कुरआन पाक में शब-ए-कद्र को हजार महीनों से बेहतर रात बताया गया है।इस पाक रात में अल्लाह की रहमतें बरसती हैं और बंदों के पिछले गुनाह माफ हो जाते हैं। पवित्र कुरआन में सूरह अल-कद्र में फरमाया गया है, “हमने इसे कद्र की रात में उतारा। तुझे क्या मालूम कद्र की रात क्या है? कद्र की रात हजार महीनों से बेहतर है।”

इस रात को लैलतुल-कद्र कहा जाता है, जिसमें फरिश्ते उतरते हैं और आखिरी फैसला लिखा जाता है। उलेमा का कहना है कि यह रात आखिरी अशरे में कहीं भी हो सकती है, इसलिए हर रात को शब-ए-कद्र समझकर इबादत करना चाहिए। 25वें रोजे तक पहुंचते-पहुंचते अंतिम अशरे में मस्जिदों और घरों में इबादत का माहौल और अधिक गहरा हो जाता है। रोजेदार नमाज, कुरआन की तिलावत, जिक्र-ए-इलाही और दुआओं में अधिक से अधिक समय बिताने लगते हैं।

महुली सहित सोनभद्र के ग्रामीण इलाकों में मस्जिदें रौनक से भर गई हैं। तरावीह की महफिलें लग रही हैं, जहां कुरआन की तिलावत से दिल नूरानी हो रहे हैं। महिलाएं घरों में इत्र लगाकर, चंदन मलकर और विशेष दुआएं मांग रही हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समय गुनाहों से तौबा करने और नेकी के कामों का है। सदर कलीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपील की कि सभी रोजेदार इस पाक रात का पूरा-पूरा फायदा उठाएं। दुआ करें कि अल्लाह इस मासूमत भरी रात की बरकत से फिलिस्तीन के मासूमों को राहत दे और पूरी दुनिया में अमन कायम हो।

सोनभद्र जिले में रमजान के इस आखिरी दौर में इबादत की होड़ लगी हुई है। मस्जिदों में आने वाले रोजेदारों की संख्या में इजाफा हो गया है। बच्चे भी कुरआन पढ़ने में रुचि ले रहे हैं।रमजान का यह पाक महीना समाप्ति की ओर है, लेकिन इसका असर जिंदगी भर रहता है। उलेमा ने सभी से अपील की है कि इबादत के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद भी करें। ईद की तैयारियां भी जोरों पर हैं।

Previous Post

सोनभद्र. जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में दम्पति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

Next Post

विंढमगंज. मान्यवर कांशी राम की 92वीं जयंती धूमधाम से मनी

Next Post

विंढमगंज. मान्यवर कांशी राम की 92वीं जयंती धूमधाम से मनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
  • सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन
  • सोनभद्र. हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का भाजपा का आह्वान, कार्यशाला बैठक संपन्न
  • ओबरा. नेता जी चौक से गजराज नगर चौराहे के बीच 30 किमी/घंटा की गति सीमा रखने की अपील
  • म्योरपुर. पूर्व प्रधान के भाई को कोबरा ने डंसा, झाड़-फूंक में गंवाए 2 घंटे; जिला अस्पताल रेफर

Breaking News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
by Admin
August 5, 2026
0

गुजरात सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए वनस्पति तेल से बने एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन के निर्माण और...

Read moreDetails

सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

by JK Gupta
August 5, 2026
0

@जे0 के0...... Sonbhadra।  समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता एवं 'छोटे लोहिया' के...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio