बीजपुर/सोनभद्र.@रामबली मिश्रा…..

शनिवार को चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) मध्य प्रदेश – सिंगरौली इकाई द्वारा जिला मुख्यालय बैढ़न में प्रथम काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन हुआ I
मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाज सेवी एवं नारायण इंटर नेशनल कंपनी के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक जगत नारायण चौरसिया के दीप प्रज्वलन के पश्चात चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि इंजीनियर राम नरेश “नरेश” द्वारा उपस्थित सभी कवियों को अंग वस्त्र, माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया I
मुख्य अतिथि जगत नारायण चौरसिया जी अपने संबोधन में चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) मध्य प्रदेश जिला सिंगरौली इकाई के गठन के लिए सभी कवियों और चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) को बधाई देते हुए कहा कि,ऐसी ही गंभीर और समाज को जोड़ने वाली रचनाओं को चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) पटल के माध्यम से पूरे देश में विस्तारित करने की आवश्यकता है तथा नरेश के इस भगीरथ प्रयास से चंद्रा और नरेश के इस ट्रस्ट को ताज महल के यादगार को स्वरूप बनाये रखना है I इस संस्था के निर्माण का संपूर्ण श्रेय प्रेरणा श्रोत स्मृतिशेष चंद्रावती नरेश को ही जाता है, जिसके लिए उनको कोटि- कोटि नमन है I

धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संस्था के अध्यक्ष इंजीनियर राम नरेश “नरेश” ने जहाँ चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) को कवियों का एक समृद्ध और सशक्त मंच बताया,वहीं इस संस्था को हिंदी भाषी राज्यों में और विस्तार करने की अपनी योजना के लिए सभी से सहयोग के लिए साधुवाद दिया I इस भव्य काव्य पाठ के लिए चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट)- सिंगरौली इकाई में उपस्थित सिंगरौली व रीवा से आये कवियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए।
इस गोष्ठी को निरंतरता प्रदान करने का भी आग्रह किया I अंत में मधुर रात्रि भोजन के साथ इस सफल गोष्ठी का समापन हुआ I