• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. जायसवाल समाज का भव्य होली मिलन समारोह, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने समाज की एकता पर दिया जोर

JK Gupta by JK Gupta
March 15, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
29
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चोपन/सोनभद्र. @कृपा शंकर पांडेय…….


नगर में 14 मार्च 2026 को जायसवाल समाज द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चोपन के स्वजातीय बंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आपसी भाईचारे के साथ होली मिलन समारोह उत्साहपूर्वक मनाया। सबसे पहले मुख्य अथिति मनोज जायसवाल ने सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान जी के फोटो पर दीप प्रवजल्लित और माल्यार्पण कर कार्यकर्म की शुरुआत की। इस दौरान

कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का जायसवाल समाज चोपन के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस दौरान जायसवाल बंधुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं, वहीं माताओं और बहनों ने भी आपस में गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी उत्साहपूर्ण बन गया।

समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने समाज में एकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज में फैले विघटन को दूर कर सभी को एक मंच पर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता से ही राजनीति और अन्य क्षेत्रों में उचित भागीदारी सुनिश्चित हो सकती है। उन्होंने चोपन जायसवाल समाज के सभी पदाधिकारियों और आयोजकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने जायसवाल क्लब के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि काशी से आए प्रकाश जायसवाल, सचिव हेमंत जायसवाल, राजेश जायसवाल, रमेश जायसवाल (पूर्व प्रधान) सहित कई लोग समाज के लिए लगातार समय दे रहे हैं। उन्होंने चोपन में आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि छोटे नगर में इतने उत्साह और जोश के साथ कार्यक्रम का आयोजन होना समाज की एकता और जागरूकता का प्रतीक है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल, सचिव हेमंत जायसवाल, हाइडिल उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल, लक्ष्मी जायसवाल (कोन), सुधीर जायसवाल तथा जायसवाल यूथ क्लब के जिला अध्यक्ष राजेश जायसवाल सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में माताए और बहने उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट ईश्वर जायसवाल और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चोपन धर्मेन्द्र जायसवाल ने किया।

Previous Post

अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से बड़ा फैसला, बहरीन और सऊदी अरब फॉर्मूला 1 रेस हुई कैंसिल

Next Post

बीजपुर. चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट)- सिंगरौली इकाई द्वारा हुआ भव्य काव्य पाठ

Next Post

बीजपुर. चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट)- सिंगरौली इकाई द्वारा हुआ भव्य काव्य पाठ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओबरा. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में वाणिज्य विभाग द्वारा एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन
  • कोन. फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
  • रेणुकूट. धूमधाम से मनाई गई भामाशाह की जयंती, मेधावी छात्रा सौम्या सिंघल सम्मानित
  • केकराही. ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत
  • शक्तिनगर. राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समिति की बैठक

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.