दुद्धी/सोनभद्र. @मोहम्मद इब्राहिम……

कस्बे में स्थित जबबारिया/ईदगाह में रमज़ान के चौथे जुम्मे की नमाज अकीकत के साथ अदा की गई, जिसमें भारी संख्या में नमाजियों ने भाग लिया, जब्बरिया स्कूल में जुम्मे की नमाज हाफिज तौहीद साहब ने पढ़ाई अपने बयान, उन्होंने रमजान के महीने की फजीलत और रोजे की अहमियत को बयांन किया, और कहा की रमजान रहमत और बरकतों का महीना है, इसलिए इस महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करनी चाहिए ।

वहीं दूसरी तरफ रजा जामा मस्जिद जुमे की नमाज हाफिज महमूद साहब ने अदा कराई, उन्होंने अपने खुत्बा में रमजान शरीफ के
फ़ज़ाइल रोज़े की अहमियत और नेक कामों की तरफ लोगों को प्रेरित किया और अपने मुल्क के लिए अमन शांति के लिए दुआ मांगी गई, सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह मय फोर्स के साथ मौजूद रहे।