• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जर्जर तार और पुराने खंभों को बदलकर विद्युत सेवा को बेहतर बनाएंगे- भूपेश चौबे

JK Gupta by JK Gupta
March 12, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र. @विशाल टंडन…….


जिले में विद्युत व्यवस्था और उपभोक्ता सेवा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार, लोढ़ी में एक मार्गदर्शक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर विधायक भूपेश चौबे ने की। बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक, सांसद एवं जिला पंचायत प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि तथा नगर पालिका के सदस्य उपस्थित रहे।

नगर पालिका प्रतिनिधि रूबी प्रसाद ने बैठक में बताया कि शहरी क्षेत्रों के नए वार्डों में जर्जर तारों और पुराने लोहे के खंभों के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन खंभों और तारों को तुरंत बदलकर 24 घंटे शहरी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में सांसद और जिला पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न क्षमता के ट्रान्सफार्मरों के समय पर परिवर्तन की आवश्यकता और विद्युत बिल तथा संयंत्रों के निर्गमन में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की।

बैठक के समापन अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि विद्युत विभाग में हुए सुधारों की जनता सराहना कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से निर्देशित किया कि आने वाले ग्रीष्म ऋतु में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और उपभोक्ता सेवा को और उत्कृष्ट बनाया जाए।

मुख्य अभियंता एल.बी. सिंह, अधीक्षण अभियंता एम.के. दीपांकर, अधिशासी अभियंता ओ.पी. गुप्ता और पिपरी के अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार ने विधायक और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों का पालन करने का आश्वासन दिया।

Previous Post

अनपरा. निजी सुरक्षा गार्ड ने मामूली कहासुनी में चलाई गोली, युवक घायल

Next Post

कोन. बीआरसी पर ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

Next Post

कोन. बीआरसी पर ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. मार्च से नया राशन नियम लागू, गेहूं कम और चावल अधिक
  • शक्तिनगर. एनएसएस शिविर के द्वितीय दिवस पर स्वच्छता जागरूकता रैली, ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया प्रेरित
  • शक्तिनगर. सुरक्षित कार्य-संस्कृति के संकल्प के साथ एनटीपीसी सिंगरौली में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह-2026 का समापन
  • सोनभद्र. खेल संघर्ष 2025-26: जनपद में 14 से 16 मार्च तक जिला स्तरीय जूनियर प्रतियोगिताएँ
  • कोन. बीआरसी पर ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.