• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

2008 से अब तक कितना महंगा हो गया आईपीएल का टिकट, 2025 के बाद तो जीएसटी भी बढ़ गया, अब कितने में एक टिकट

Admin by Admin
March 12, 2026
in खेल
0
2008 से अब तक कितना महंगा हो गया आईपीएल का टिकट, 2025 के बाद तो जीएसटी भी बढ़ गया, अब कितने में एक टिकट
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:March 12, 2026, 13:26 IST

IPL Ticket Price : साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी, तब टिकटों की कीमतें काफी कम थीं. अब साल 2026 में टिकट का दाम 4 गुना से भी ज्‍यादा बढ़ चुका है. साल 2025 में जीएसटी बढ़ने के बाद टिकट और भी महंगा हो चुका है. पहले संस्‍करण के बाद से अब तक इसमें कितना इजाफा हुआ, इसकी जानकारी आपको डिटेल में देते हैं.

2008 से अब तक कितना महंगा हो गया आईपीएल का टिकट, 2025 के बाद जीएसटी भी बढ़ाZoom

आईपीएल के टिकट 2008 से अब तक 4 गुना महंगा हो चुके हैं.

नई दिल्‍ली. इस महीने के आखिर तक इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का एक और संस्‍करण शुरू हो जाएगा. साल 2008 में जब पहली बार इसकी शुरुआत हुई थी, तो इसका क्रेज देखते ही बनता था. तब आईपीएल मैचों के टिकट भी सस्‍ती थी. तब से अब तक महंगाई भी काफी बढ़ चुकी है तो जाहिर है कि टिकट की कीमतों में भी उछाल आया है. अब साल 2026 में आईपीएल मैचों के टिकट की कीमतें शुरुआती मैच के मुकाबले कई गुना बढ़ चुकी है. आज भी जब आप आईपीएल के टिकट खरीदने काउंटर पर जाएंगे, तो मन में यह सवाल जरूर उठेगा कि अब इसका दाम कितना ज्‍यादा बढ़ चुका है.

वैसे तो आईपीएल में टिकट की कीमतें स्‍टेडियम, लोकेशन, मैच की कैटेगरी (सेमी फाइनल, फाइनल या प्‍लेऑफ), सीट की कैटेगरी और टीम पर निर्भर करती है. जैसे चेन्‍नई, मुंबई, बैंगलुरु जैसी स्‍टार से सजी टीम के आईपीएल टिकट अमूमन महंगे होते हैं. साल 2025 में आईपीएल मैचों के टिकट पर जीएसटी बढ़ा दिया गया है, जिसके बाद 2026 के संसकरण की टिकटें और महंगी हो जाएंगी.

इस बार कितनी होगी टिकट की शुरुआती कीमत
आईपीएल 2026 के तहत एंट्री लेवल पर टिकट की कीमत 400 रुपये से लेकर 2,100 रुपये तक हो सकती है. स्‍टेडियम के मुताबिक भी इसका दाम बदल जाता है. जैसे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में टिकट की शुरुआती कीमत 400 से 500 रुपये होगी, तो मुंबई के वानखेड़े में 900 से 1,000 रुपये की शुरुआती कीमत होगी. बैंगलुरु में तो शुरुआती कीमत 2,100 रुपये तक पहुंच जाती है, जबकि दिल्‍ली, लखनऊ, जयपुर जैसे शहरों में शुरुआती कीमत 700 से 800 रुपये के बीच होती है.

मिड और प्रीमियम टिकट की कितनी कीमत
आईपीएल 2026 के लिए मिड रेंज की औसत कीमत 1,000 से लेकर 5 हजार रुपये तक हो सकती है. प्रीमियम टिकट की कीमत 15 हजार से शुरू होकर 35 और 50 हजार तक जा सकती है. साल 2008 के मैचों में टिकट कीमतों को देखें तो एंट्री लेवल पर यह 100 रुपये से लेकर 250 रुपये तक थी, जबकि मिड रेंज की टिकट की कीमतें 500 से 2 हजार रुपये तक में बिकी थी. आईपीएल के पहले संस्‍करण में प्रीमियम और वीआईपी टिकटों का दाम 5 हजार से लेकर 12 हजार रुपये तक रहा था. इस लिहाज से देखा जाए तो टिकट की कीमतों में 4 गुना से भी ज्‍यादा का इजाफा हो चुका है.

जीएसटी बढ़ने से महंगा हुआ टिकट
साल 2025 में आईपीएल मैचों के लिए टिकटों पर जीएसटी भी बढ़ा दिया गया है, जो पहले 28 फीसदी था और अब 40 फीसदी हो गया है. जैसे अगर किसी टिकट का बेस प्राइस 500 रुपये है तो 2025 में 28 फीसदी जीएसटी लगाकर उसकी कीमत 640 रुपये होती, जबकि 2026 में यह 40 फीसदी जीएसटी लगाने से 700 रुपये हो जाएगी. यही हाल मिड लेवल और प्रीमियम टिकटों का भी होता है. इनकी कीमतें भी पिछले से ज्‍यादा बढ़ गई हैं.

About the Author

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

March 12, 2026, 13:26 IST



Source link

Previous Post

केकराही. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क मदर इन चाइल्ड यूको कैंप का आयोजन संपन्न

Next Post

चूर्क. साइबर क्राइम के क्षेत्र में पुलिस की बड़ी सफलता, साइबर ठगी के कुल 36लाख रुपए कराई गई वापस

Next Post

चूर्क. साइबर क्राइम के क्षेत्र में पुलिस की बड़ी सफलता, साइबर ठगी के कुल 36लाख रुपए कराई गई वापस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. सीएमओ कार्यालय के पास पुराने चिकित्सालय परिसर में गंदगी का अंबार, सफाई की मांग
  • क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
  • सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन
  • सोनभद्र. हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का भाजपा का आह्वान, कार्यशाला बैठक संपन्न
  • ओबरा. नेता जी चौक से गजराज नगर चौराहे के बीच 30 किमी/घंटा की गति सीमा रखने की अपील

Breaking News

सोनभद्र. सीएमओ कार्यालय के पास पुराने चिकित्सालय परिसर में गंदगी का अंबार, सफाई की मांग

by JK Gupta
August 6, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विष्णु कुशवाहा...... रॉबर्ट्सगंज नगर के सीएमओ कार्यालय के पास स्थित श्री राम जानकी मंदिर एवं संकट मोचन मंदिर के...

Read moreDetails

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
by Admin
August 5, 2026
0

गुजरात सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए वनस्पति तेल से बने एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन के निर्माण और...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio