दुद्धी/सोनभद्र. @मोहम्मद इब्राहिम…..

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में बच्चा चोर की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही कर सकती हैं, क्योंकि गांवों में इस समय बच्चा चोर की शक में ग्रामीण किसी से भी व्यक्ति से झगड़े कर ले रहे हैं या उसे पीट दे रहे हैं, इसलिए कोतवाली पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए लोगों से अपील किया हैं कि गाँव में यदि कोई संदिग्ध या अनजान व्यक्ति दिखे तो तत्काल 112 पुलिस या सीधे थाने को सूचना दें पुलिस कार्यवाही करेगी। उन्होंने कहा कि बिना कोतवाली पुलिस को सूचना दिए यदि ग्रामीणों द्वारा कोई भी कार्य की जाती हैं तो ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही की जा सकती हैं।
बता दें कि इस समय क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फैली हैं और गाँव में आने वाले मेहमान या अनजान लोगों को ग्रामीण शक में निशाना बना दे रहे हैं, इसलिए कोतवाल डी के सिंह ने लोगों से अपील करते हुए चेतावनी जारी की हैं कि गाँव में कोई भी संदिग्ध दिखे तो सबसे पहले डायल 112 पुलिस को सूचना दें या सीधे दुद्धी कोतवाली के सरकारी नम्बर 9454404276 पर सूचना दें पुलिस कार्यवाही करेगी।
कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में ऐसी कोई बात नहीं हैं। उन्होंने कहा कि संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सिविल ड्रेस में पुलिस जगह -जगह मुस्तैद हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।