• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. प्लेटिनम जुबली के अवसर पर ईएसआई हॉस्पिटल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मना

JK Gupta by JK Gupta
March 10, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा……


कर्मचारी राज्य बीमा निगम के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे प्लेटिनम जुबली समारोह तथा ईएसआईसी पखवाड़े के अंतर्गत रेणुकूट औद्योगिक क्षेत्र स्थित चाचा कॉलोनी के सामने बने ईएसआई हॉस्पिटल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर पूरे चिकित्सालय परिसर को आकर्षक ढंग से बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया, जिससे वातावरण उत्सवमय हो उठा। कार्यक्रम में चिकित्सालय एवं औषधालय के समस्त कार्मिकों, चिकित्सा अधिकारियों तथा बीमांकित कर्मचारियों की पत्नियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें कविता पाठ, गीत-संगीत, नृत्य तथा अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रतिभागियों ने अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

समारोह के समापन अवसर पर चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दत्त त्रिपाठी ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि परिवार और समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और अतुलनीय है।

उन्होंने महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी उपस्थित महिलाओं और प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रमुख प्रतिभागियों में प्रियंका पटेल, आशा यादव, आरती शुक्ला, साधना कुशवाहा, पूजा दूबे, सरिता मिश्रा, सुनीता यादव और रीमा जॉन सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को यादगार बना दिया।

Previous Post

सोनभद्र. बिजली क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन

Next Post

सोनभद्र. आयुष अस्पताल में खून जांच के नाम पर रुपए लेने का आरोप

Next Post

सोनभद्र. आयुष अस्पताल में खून जांच के नाम पर रुपए लेने का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोन. ग्राम पंचायत रोरवा में विकास कार्यो में कथित अनियमितता की स्थलीय जाँच 12 मार्च को
  • सोनभद्र. आयुष अस्पताल में खून जांच के नाम पर रुपए लेने का आरोप
  • रेणुकूट. प्लेटिनम जुबली के अवसर पर ईएसआई हॉस्पिटल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मना
  • सोनभद्र. बिजली क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन
  • सोनभद्र. डीएम ने जल संकट से निपटने के लिए जल संचयन का किया निरीक्षण

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.