• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. आयुष अस्पताल में खून जांच के नाम पर रुपए लेने का आरोप

JK Gupta by JK Gupta
March 10, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
66
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…..


— मरीज के परिजनों से सीबीसी और थायराइड जांच के लिए लिए गए 800 रुपये


परिजन बोले – पहले नहीं दी गई जांच बाहर कराने की जानकारी


Sonbhadra । रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के न्याय पंचायत तरावा अंतर्गत ग्राम पंचायत कबरी निवासी विजय कुमार ने आयुष अस्पताल लोढ़ी में खून जांच के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को विजय कुमार अपनी पत्नी सीतामुनी को इलाज के लिए आयुष अस्पताल लोढ़ी लेकर पहुंचे। सीतामुनी को सांस लेने में तकलीफ और कमर दर्द की शिकायत थी। डॉक्टर ने जांच के बाद दवाइयां लिखीं और खून की जांच कराने की सलाह दी।

आरोप है कि जब विजय कुमार अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल की पैथोलॉजी पहुंचे तो वहां सीबीसी और थायराइड जांच के लिए सैंपल लिया गया और बताया गया कि रिपोर्ट अगले दिन मिलेगी। इसके लिए उनसे 800 रुपये लिए गए।

विजय कुमार का कहना है कि जब उन्होंने पैसे लेने का कारण पूछा तो पैथोलॉजी कर्मियों ने बताया कि यह जांच अस्पताल में नहीं होती और ब्लड सैंपल बाहर भेजकर जांच कराई जाती है, जिसके कारण यह शुल्क लिया गया।

पीड़ित का आरोप है कि यदि उन्हें पहले ही यह जानकारी दे दी जाती कि जांच बाहर से कराई जाएगी, तो वह स्वयं बाहर कम खर्च में जांच करा सकते थे। जानकारी के अभाव में उन्हें पैसे देने पड़े।

इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि जब अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो मरीजों को बिना जानकारी दिए बाहर से जांच कराकर उनसे पैसे क्यों लिए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में ही कुछ लोग निजी पैथोलॉजी की तरह काम कर रहे हैं।

जहां एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार गरीब मरीजों के इलाज के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कर रही है, वहीं इस तरह की घटनाएं स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।

वहीं यूनानी अधिकारी सूर्यमणि त्रिपाठी से इस बारे में जानने का प्रयास किया गया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ, जिसके वजह से मामला और कार्रवाई के बारे में उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।

Previous Post

रेणुकूट. प्लेटिनम जुबली के अवसर पर ईएसआई हॉस्पिटल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मना

Next Post

कोन. ग्राम पंचायत रोरवा में विकास कार्यो में कथित अनियमितता की स्थलीय जाँच 12 मार्च को

Next Post

कोन. ग्राम पंचायत रोरवा में विकास कार्यो में कथित अनियमितता की स्थलीय जाँच 12 मार्च को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • अरशद नदीम क्यों नहीं जीत पाए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल? इस चीज पर फोड़ा खराब परफॉर्मेंस का ठीकरा, Sports Hindi News
  • सोनभद्र. सीएमओ कार्यालय के पास पुराने चिकित्सालय परिसर में गंदगी का अंबार, सफाई की मांग
  • क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
  • सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन
  • सोनभद्र. हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का भाजपा का आह्वान, कार्यशाला बैठक संपन्न

Breaking News

अरशद नदीम क्यों नहीं जीत पाए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल? इस चीज पर फोड़ा खराब परफॉर्मेंस का ठीकरा, Sports Hindi News

अरशद नदीम क्यों नहीं जीत पाए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल? इस चीज पर फोड़ा खराब परफॉर्मेंस का ठीकरा, Sports Hindi News
by Admin
August 6, 2026
0

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स संक्षिप्त विवरण:विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता...

Read moreDetails

सोनभद्र. सीएमओ कार्यालय के पास पुराने चिकित्सालय परिसर में गंदगी का अंबार, सफाई की मांग

by JK Gupta
August 6, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विष्णु कुशवाहा...... रॉबर्ट्सगंज नगर के सीएमओ कार्यालय के पास स्थित श्री राम जानकी मंदिर एवं संकट मोचन मंदिर के...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio