दुद्धी/सोनभद्र. @मोहम्मद इब्राहिम…..

ब्लाक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने अपने 2 वर्षीय पुत्र प्रतीक के जन्मदिवस पर दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक यूनिट ब्लड डोनेट कर जन्म दिन सेलिब्रेट किया है।
इस सराहनीय कार्य से लोगो का ध्यान श्री सुरेंद्र ने आकृष्ट किया है।जन्मदिन के सेलिब्रेशन के इस तरीके को देख चाहने वाले शुभचिंतकों ने उनकी भूरी –भूरी प्रशंसा की है।