• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटता ले गया; चालक हिरासत में

JK Gupta by JK Gupta
March 10, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा…..


स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के मुर्धवा मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा कार को टक्कर मारने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से आ रहे ट्रक ने एक कार को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया और उसे धकेलते हुए करीब 50 मीटर तक ले गया।

इस दौरान आसपास मौजूद लोग जोर-जोर से चिल्लाते रहे, लेकिन ट्रक चालक ने वाहन नहीं रोका और ट्रक की रफ्तार और बढ़ा दी। बताया जाता है कि कुछ दूर आगे जाने पर एक युवक ने ट्रक के शीशे पर पत्थर मार दिया, जिसके बाद चालक ने ट्रक रोका। ट्रक रुकते ही मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया और भीड़ ने चालक को नीचे उतार लिया।

पूछताछ के दौरान ट्रक चालक रघुनाथ यादव, निवासी मिर्जापुर ने बताया कि उसे कार दिखाई ही नहीं दी, जिसकी वजह से वह आगे बढ़ता चला गया। सूचना मिलते ही रेणुकूट चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालते हुए ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया तथा चालक को हिरासत में लेकर चौकी ले गई। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना के समय कार चला रहे युवक आर्यष सिंह पुत्र अरविंद सिंह निवासी विवेकानंद कॉलोनी इस हादसे में बाल-बाल बच गए। हालांकि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

Previous Post

सोनभद्र. शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Next Post

केकराही. रसोई गैस सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ता परेशान

Next Post

केकराही. रसोई गैस सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ता परेशान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. हिन्दुआरी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी ट्रक से टकराई बाइक; युवक की मौके पर मौत
  • अरशद नदीम क्यों नहीं जीत पाए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल? इस चीज पर फोड़ा खराब परफॉर्मेंस का ठीकरा, Sports Hindi News
  • सोनभद्र. सीएमओ कार्यालय के पास पुराने चिकित्सालय परिसर में गंदगी का अंबार, सफाई की मांग
  • क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
  • सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

Breaking News

सोनभद्र. हिन्दुआरी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी ट्रक से टकराई बाइक; युवक की मौके पर मौत

by JK Gupta
August 6, 2026
0

@जे0 के0...... Sonbhadra। राबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत हिन्दुआरी क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की...

Read moreDetails

अरशद नदीम क्यों नहीं जीत पाए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल? इस चीज पर फोड़ा खराब परफॉर्मेंस का ठीकरा, Sports Hindi News

अरशद नदीम क्यों नहीं जीत पाए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल? इस चीज पर फोड़ा खराब परफॉर्मेंस का ठीकरा, Sports Hindi News
by Admin
August 6, 2026
0

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स संक्षिप्त विवरण:विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio