• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

JK Gupta by JK Gupta
March 10, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
153
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……..


Sonbhadra ।  डाला चौकी क्षेत्र के मेन मार्केट में मंगलवार तड़के सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण एक जनरल स्टोर और दोना-पत्तल के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।

मिली जानकारी के अनुसार डाला बाजार स्थित कटरा स्वामी में स्वर्गीय गिरिजा पंडित के किरायेदार बिंदू केशरी के जनरल स्टोर और दोना-पत्तल के गोदाम में बंद शटर के अंदर अचानक आग लग गई। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही है। आग धीरे-धीरे बढ़ती हुई विकराल रूप लेने लगी।

आसपास के लोगों की नजर जब धुआं और आग की लपटों पर पड़ी तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल चोपन थाना पुलिस, डाला चौकी और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही डाला चौकी पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से करीब कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

हालांकि तब तक दुकान और गोदाम में रखा डी-फ्रीजर, फ्रिज, काउंटर सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। घटना के बाद डाला चौकी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Previous Post

दुद्धी. रेलवे गेट पर बने हाई स्पीड ब्रेकर पर गिरकर बाइक सवार गंभीर

Next Post

रेणुकूट. तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटता ले गया; चालक हिरासत में

Next Post

रेणुकूट. तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटता ले गया; चालक हिरासत में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • केकराही. बिजली बिल जमा का सही मानक न होने से उपभोक्ता नाराज
  • बैडमिंटन के नियम में सबसे बड़ा बदलाव, BWF ने लिया ऐतिहासिक फैसला, ’21-पॉइंट नियम’का अंत
  • पश्चिम बंगाल के कराटे खिलाड़ियों ने मलेशिया में दिखाया दम, गोल्ड सहित 14 मेडल जीते
  • सोनभद्र. ओबरा महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ
  • सोनभद्र. बाल विवाह की कोशिश नाकाम, दो बालिकाओं का संरक्षण

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.