• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 7, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. भव्य कवि सम्मेलन और होली मिलन समारोह का दिव्य सारस्वत महायज्ञ हुआ सम्पन्न

JK Gupta by JK Gupta
March 9, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
29
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…..


ग्राम सभा सहिजनी कला खुर्द में नव प्रवाह साहित्यिक मंच मधुपुर के तत्वावधान में चतुर्थ समागम रविवार शाम को शुरू होकर देर रात तक चला। होली के उपलक्ष्य में भव्य कवि सम्मेलन और होली मिलन समारोह का भव्य दिव्य सारस्वत महायज्ञ सम्पन्न हुआ।

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि हरिवंश सिंह बवाल ने किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित कवियों ने अपनी हास्य व्यंग्य के साथ साथ ओज और गम्भीर रचनाओं से श्रोताओं को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। नव प्रवाह साहित्यिक मंच ने अपनी परंपरा कायम रखते हुए वरिष्ठ कवि का ’महात्मा ज्योतिबा राव फूले साहित्य सम्मान 2025’ श्री राजकुमार ’राजन’ को तथा युवा कवि का’ बाबू जगदेव प्रसाद युवा गौरव साहित्य सम्मान 2025’ से श्री यथार्थ विष्णु को विभूषित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गोपाल कुशवाहा के वन्दना से हुआ।
कार्यक्रम में आये कवियों में अपनी कविताओं से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। फूलपुर प्रयागराज से आये युवा शायर शारिक मखदूम फुलपुरी ने सुनाया “दुश्मनों को गले से लगाते रहो, यूं मोहब्बत से होली को मनाते रहो।

बक्सर से आये हास्य व्यंग्य के धुरंधर कवि हेहर ने सुनाया कि जब से आंख गड़बड़ायिल,कुछ लखाते नयिखे।मेहर आपन हई कि दोसरा के चिन्हाते नायिखे। काशी से आये वरिष्ट कवि ई रामनरेश ने सुनाया “बबुआ पढत ना ऐसा सुंदर आजु संविधान।”
वाराणसी से आये कवि डॉ छोटेलाल सिंह “मनमीत” सुनाया कि जब देखो रील देखने में मस्त हैं सभी,लेकिन किताब देखने का वक्त नहीं हैं।”

मधुपुर से आये कवि गोपाल कुशवाहा ने सुनाया कि आग पानी में लगाते हैं लगाने वाले ,चैन से यार रहेंगे न जमाने वाले।
रॉबर्ट्सगंज से आये वरिष्ठ कवि प्रद्युम्न त्रिपाठी ने सुनाया” तिरंगा तुझे हम कभी झुकने नहीं देंगे,मिट जायेंगे खुद तुझे मिटने नहीं देंगे”
मधुपुर से आये शायर राधेश्याम पाल ने सामाजिक विद्रूपता पर व्यंग करते हुए सुनाया कि तूं अगड़ा मैं पिछड़ा ये हिंदू वो मुस्लिम,सियासत ने घोला जहर धीरे धीरे।

चुनार से ही आये युवा शायर अजय कुमार विमल ने अपने गजलों से लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया_ यूं जी रहें हैं दोस्तों दहशत के दौर में,ताला लगा के मुंह पे हुकूमत के दौर में।
वाराणसी से आये गीतकार और शायर मनीष सिंह आवारा ने अपने सुमधुर वात्सल्य गीत से सभी को मंत्रमुग्ध कर लिया _ यादों की पुरवाई अक्सर धो देती है आंखो को, मां तुम भी तो रोती होगी बैठी चांद सितारों में।

युवा कवि प्रमोद कुमार निर्मल ने हास्य की फुलझड़ियों से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। हास्य के धुरंधर कवि बन्धुपाल बन्धु ने सुनाया कि घरवां वाली प्रधान हो गयिल से लोगों को खूब हंसाया।
साथ ही राजेश विश्वकर्मा राजू ने सुनाया कि दिल से दिल के मिलाला फागुन ह,सबके आपन बनाला फागुन ह।

कार्यक्रम का संचालन वाराणसी से आये नाथ सोनांचली ने किया।
पूरे कार्यक्रम का संयोजन विजय कुमार मौर्य ने किया।इस अवसर पर डा0 एस, के, सिंह अंशिका नेत्रालय इमिलियाचट्टी डा, रंग बहादुर सिंह चुनार, आनंद सिंह बंटी प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख आदि श्रोता प्रेमी देर रात तक जमे रहे।

Previous Post

सोनभद्र. डीसीएम ट्रक और बाइक के बीच टक्कर, युवक की मौत

Next Post

सोनभद्र. तालाब में गिरी अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन, तीन फंसे

Next Post

सोनभद्र. तालाब में गिरी अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन, तीन फंसे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का 8 अगस्त को जनपद दौरा
  • सोनभद्र. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 31 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण
  • सोनभद्र. ओवरब्रिज के नीचे बनेगा आधुनिक वेंडर जोन, सड़क किनारे वेंडिंग की समस्या होगी खत्म
  • प्रज्ञाननंदा ने सेंट लुई रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट जीता, ग्रैंड फाइनल में जगह लगभग पक्की
  • सिंगरौली के भटवा टोला में सड़क नहीं, बारिश में दलदल बना रास्ता, बच्चे और मरीज परेशान, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Breaking News

सोनभद्र. प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का 8 अगस्त को जनपद दौरा

by JK Gupta
August 7, 2026
0

@जे0 के0..... Sonbhadra। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री एवं जनपद सोनभद्र के...

Read moreDetails

सोनभद्र. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 31 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण

by JK Gupta
August 7, 2026
0

@जे0 के0..... Sonbhadra। जनपद के ग्रामीण, शिक्षित एवं बेरोजगार युवतियों/महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अग्रणी...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio