• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जन औषधि स्वस्थ और समृद्ध भारत की अहम कड़ीः रूबी प्रसाद

JK Gupta by JK Gupta
March 7, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र….


Sonbhadra । आम जनता को कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं उपलब्ध कराने के पीएम मोदी की कोशिशों के साथ शनिवार को एक और मजबूत कड़ी जुड़ी,  8वें जन औषधि दिवस के रूप में। करकी माइनर के अलावा राबर्ट्सगंज रोडवेज रोड स्थित जन औषधि केंद्र पर हुए समारोह में जन औषधि पर परिचर्चा के साथ ही जन औषधि मित्र अभियान का भी कारवां आगे बढ़ा।

रोडवेज रोड स्थित जन औषधि केंद्र पर तरनि फाउंडेशन फार लाइफ की ओर से हुए मुख्य समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने आम जन को कारगर और किफायती दवाओं के बारे में जानकारी दी और उन्हें स्वस्थ एवं समृद्घ भारत के लिए पीएम मोदी की ओर से किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।

पिछले आठ सालों में जन औषधि के जरिए आम जनता को मिल रहे फायदों के बारे में लाभार्थियों से जानकारी की। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आम जन को सस्ती दवा उपलब्ध कराने की पीएम मोदी की यह मुहिम करोड़ों गरीब परिवारों के लिए वरदान बन गई है। आज जन औषधि स्वस्थ एवं समृद्ध भारत की अहम कड़ी बन गई है। उन्होंने आम जन और सोनभद्रवासियों की तरफ से इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताया।

यहां पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद को जन औषधि मित्र सम्मान से नवाजा गया। पालिकाध्यक्ष के अलावा यहां अपना दल एस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार, अनिल कुमार सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह, पियूष कुमार वर्मा, अजय कुमार मौर्य, आनंद कुमार जायसवाल, रमेश जायसवाल एवं मोहम्म्द खुर्शीद आलम खान को जन औषधि मित्र सम्मान दिया गया। उधर, करकी माइनर में दिनेश प्रताप सिंह, पंडित उमाकांत मिश्र, उमेश प्रताप सिंह, वीर बहादुर उर्फ बेलाल सिंह, रमेश प्रताप सिंह, लाल मिश्रा, मोहम्मद सईद एवं मोहम्मद जमालुद्दीन खान को इस मौके पर जन औषधि मिश्र सम्मान से सम्मानित किया गया।

Previous Post

ओबरा. आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख

Next Post

सोनभद्र. सोया मिल्क का कार्य कर रही समूह की दस महिलाओं को राजभवन में किया गया आमंत्रित

Next Post

सोनभद्र. सोया मिल्क का कार्य कर रही समूह की दस महिलाओं को राजभवन में किया गया आमंत्रित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दुद्धी. कंपोजिट स्कूल दुद्धी में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव एवं शैक्षिक संगोष्ठी, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • दुद्धी. ईद चैत्र नवरात्र एवं को लेकर शांति समिति की बैठक
  • म्योरपुर. ईद व नवरात्र को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
  • रेणुकूट. निषाद समाज का भव्य होली मिलन समारोह, एकता और संगठन पर दिया जोर
  • सोनभद्र. सोया मिल्क का कार्य कर रही समूह की दस महिलाओं को राजभवन में किया गया आमंत्रित

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.