Last Updated:
एक्ट्रेस अविका गौर ने अपनी शादीशुदा जिंदगी और प्यार को लेकर खुलकर बात कीं. उन्होंने बताया कि शादी ने प्यार को लेकर उनकी सोच पूरी तरह बदल दी है. एक्ट्रेस को प्यार सिर्फ बड़े रोमांटिक सरप्राइज तक सीमित नहीं है, बल्कि अजीब आदतों को सहने जैसे छोटे-छोटे पलों में छिपा होता है. शादी ने उन्हें सिखाया कि रिश्ते में एक-दूसरे को समझना, स्पेस देना और हर छोटी बात पर एक ही टीम की तरह साथ रहना सबसे ज्यादा जरूरी है.
नई दिल्ली: एक्ट्रेस अविका गौर इस समय अपनी शादीशुदा जिंदगी का लुत्फ उठा रही हैं. एक्ट्रेस ने अब एक इंटरव्यू में बताया कि शादी के बाद उनकी जिंदगी किस तरह बदल गई है और इससे उन्हें क्या सीखने को मिला है. (फोटो साभार: Instagram@avikagor)
एक्ट्रेस अविका गौर ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि शादी ने उन्हें सिखाया है कि प्यार हमेशा बड़े-बड़े रोमांटिक जेस्चर में नहीं होता बल्कि एक-दूसरे को समझने और साथ रहने में होता है.
(फोटो साभार: Instagram@avikagor)
एक्ट्रेस अविका गौर ने कहा, ‘पहले साल मुझे समझ आया कि प्यार बड़े-बड़े जेस्चर से ज्यादा एक-दूसरे को समझने में है और ये समझना कि कब स्पेस देना, कब सुनना, कब बातों को हंसी में टाल देना है. सबसे जरूरी, यह जानना है कि भले ही आप किसी छोटी सी बात पर लड़ रहे हो, फिर भी आप एक ही टीम मे हैं.’ (फोटो साभार: Instagram@avikagor)
Add News18 as
Preferred Source on Google
एक्ट्रेस का मानना है कि एक-दूसरे के साथ रहने का मतलब आम पलों में भी सुकून ढूंढना है. उन्होंने बताया, ‘जैसे हम साथ में हैं, कुछ भी नहीं कर रहे हैं लेकिन फिर भी यह एहसास हो कि आप सही जगह पर हैं और हां, मैंने ये भी सीखा है कि कभी-कभी शांति बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका ये मान लेना है कि आप गलत हैं, भले ही आपके मन में बिल्कुल सही हो.’ (फोटो साभार: Instagram@avikagor)
एक्ट्रेस अविका गौर ने आगे कहा, ‘कभी-कभी गहराई से सोचना न सिर्फ आपके रिश्ते को बेहतर बनाता है बल्कि आपको एक बेहतर इंसान भी बनाता है.’ (फोटो साभार: Instagram@avikagor)
अविका गौर ने यह भी बताया कि शादी के बाद प्यार को लेकर उनकी सोच कैसे बदल गई. उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल. शादी से पहले हम प्यार को बहुत रोमांटिक बना देते हैं, बड़े-बड़े पल, डेट्स, सरप्राइज, दिल की धड़कन बढ़ना.’ (फोटो साभार: Instagram@avikagor)
अविका गौर ने दिलचस्प अंदाज में प्यार को समझाया. वे बोलीं, ‘शादी के बाद समझ आता है कि प्यार ग्रोसरी लिस्ट में भी है, 400वीं बार ये तय करने में भी है कि डिनर में क्या खाना है, जिम्मेदारियां बांटने में और एक-दूसरे की अजीब आदतों को सहने में भी है.’
(फोटो साभार: Instagram@avikagor)
अविका गौर ने बताया, ‘मुझे समझ आया कि अच्छा रिश्ता वो नहीं है, जहां कोई हर बात पर आपसे सहमत हो बल्कि वो भी है जो आपको समझे, चैलेंज करे, हंसाए और दिन के आखिर में फिर भी आपको ही चुने. शादी ने प्यार को सिर्फ एक एहसास से ज्यादा, हर दिन लिया जाने वाला एक फैसला बना दिया है और इसी वजह से ये और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है.’
(फोटो साभार: Instagram@avikagor)


