संवाददाता@अमिताभ मिश्रा…

विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार-प्रसार अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत लखनऊ से आए कलाकारों की टीम ने पिपरी के अटल चौक और राधाकृष्ण मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को भाजपा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी।

कलाकारों ने नाटक के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा सरकार की नीतियों को सरल एवं मनोरंजक तरीके से लोगों के सामने रखा। नुक्कड़ नाटक देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी और कलाकारों ने संवाद एवं अभिनय के माध्यम से सरकार के कार्यों की जानकारी दी। भाजपा नेताओं ने बताया कि नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाना है। आने वाले दिनों में विधानसभा क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हरिराम, जिला महामंत्री शारदा खरवार, प्रांतीय परिषद सदस्य राकेश पांडेय, जिला समिति सदस्य प्रदीप सिंह रानू, कार्यक्रम प्रायोजक आशीष मिश्रा, मनीष सिंह, राम भगत यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। लखनऊ से आए कलाकारों की प्रस्तुति के दौरान लोगों ने कार्यक्रम में रुचि दिखाई।