• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. हिंदी माह के अंतर्गत राजभाषा संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
September 30, 2026
in सोनभद्र
0
Advertisement
Advertisement

शक्तिनगर संवाददाता@वीरेंद्र यादव…


केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी शक्तिनगर में हिन्दी माह के अंतर्गत “संघ की राजभाषा नीति : प्रावधान, प्रयोग एवं व्यवहारिक पक्ष” विषय पर राजभाषा संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन दिनांक 29 सितंबर 2026 को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राजभाषा हिन्दी के संवैधानिक प्रावधानों, कार्यालयीन प्रयोग तथा दैनिक कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक एवं प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।

कार्यक्रम में डॉ. ओमप्रकाश, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन–राजभाषा), एनटीपीसी शक्तिनगर, श्री प्रदीप यादव, कार्यकारी प्राचार्य, काशी विद्यापीठ तथा श्री के. के. भारती, पूर्व प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय संगठन(आभासी रूप से) विशेष वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त्त करते हुए विद्यालय की प्राचार्या ने राजभाषा हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया।

Advertisement
Advertisement

संगोष्ठी के दौरान विशेषज्ञ वक्ताओं ने संघ की राजभाषा नीति, संवैधानिक प्रावधान, राजभाषा अधिनियम एवं नियमों के साथ-साथ कार्यालयीन हिन्दी के व्यावहारिक प्रयोग पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। वक्ताओं ने सरल, सहज एवं प्रभावी हिन्दी में शासकीय कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही प्रतिभागियों के साथ संवाद एवं चर्चा के माध्यम से राजभाषा हिन्दी के प्रयोग से संबंधित विभिन्न व्यावहारिक पक्षों पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यशाला के अंतर्गत प्रतिभागियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रश्नोत्तर एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने राजभाषा हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह संगोष्ठी एवं कार्यशाला राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार तथा कार्यालयीन कार्यों में इसके प्रभावी प्रयोग की दिशा में एक सार्थक पहल रही।

Post Views: 10
Advertisement
Advertisement
Previous Post

This seat was extremely lucky for Mayawati; whenever she contested an election from here, she would become Chief Minister.

Next Post

‘प्यार सिर्फ सरप्राइज नहीं, ग्रोसरी लिस्ट भी है’ शादी के बाद कैसे बदली अविका गौर की जिंदगी? खोले मजेदार राज

Next Post
‘प्यार सिर्फ सरप्राइज नहीं, ग्रोसरी लिस्ट भी है’ शादी के बाद कैसे बदली अविका गौर की जिंदगी? खोले मजेदार राज

'प्यार सिर्फ सरप्राइज नहीं, ग्रोसरी लिस्ट भी है' शादी के बाद कैसे बदली अविका गौर की जिंदगी? खोले मजेदार राज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.