• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. व्यापार मंडल चुनाव की अधिसूचना जारी, 7 अप्रैल को होगा मतदान

JK Gupta by JK Gupta
March 7, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा……


रेणुकूट व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आयोजित की गई, जिसमें आगामी अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाए। इसी क्रम में 7 मार्च को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई।

बैठक में तय किया गया कि व्यापार मंडल का चुनाव 7 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार 22 मार्च तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 23 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जांच के उपरांत जिन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए जाएंगे, उन्हें 24 मार्च को आधिकारिक रूप से प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।

वहीं चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन 25 मार्च को किया जाएगा। बैठक के दौरान चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने पर भी जोर दिया गया। व्यापारियों ने आशा जताई कि चुनाव के माध्यम से एक मजबूत नेतृत्व का चयन होगा, जो व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा।

बैठक की अध्यक्षता शिवकुमार सिंह ने की, जबकि संचालन व्यापार मंडल के संरक्षक अमरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। बैठक में व्यापार मंडल की संरक्षिका बिंदु गिरी, रियासत अली, दिनेश गुप्ता, संजय सोनी, संदीप गुप्ता, बृज किशोर गुप्ता, अखिलेश मिश्रा, अनमोल सिंह, मुनव्वर अली, सैयद अली, शमशेर अली, अजय कुमार राय और शेख जलालुद्दीन सहित कई व्यापारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Previous Post

रेणुकूट. खंड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया छात्रों का दल

Next Post

सोनभद्र. जनता की समस्याओं पर चर्चा के लिए नहीं पहुंचे सत्ता पक्ष के विधायक

Next Post

सोनभद्र. जनता की समस्याओं पर चर्चा के लिए नहीं पहुंचे सत्ता पक्ष के विधायक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. जनता की समस्याओं पर चर्चा के लिए नहीं पहुंचे सत्ता पक्ष के विधायक
  • रेणुकूट. व्यापार मंडल चुनाव की अधिसूचना जारी, 7 अप्रैल को होगा मतदान
  • रेणुकूट. खंड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया छात्रों का दल
  • अनपरा. अंग्रेजी शराब दुकान में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, वीडियो वायरल
  • सोनभद्र. जिला अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, बच्चा सुरक्षित, परिजनों ने किया हंगामा

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.