• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 2, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जनता की समस्याओं पर चर्चा के लिए नहीं पहुंचे सत्ता पक्ष के विधायक

JK Gupta by JK Gupta
March 7, 2026
in सोनभद्र
0
सोनभद्र. जनता की समस्याओं पर चर्चा के लिए नहीं पहुंचे सत्ता पक्ष के विधायक
0
SHARES
105
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……

— जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न

— पटवध से बसुहारी चालीस किलोमीटर संपर्क मार्ग की स्थिति बेहद खराब

Sonbhadra । जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति के अध्यक्ष/सांसद छोटेलाल खरवार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की गयी। बैठक में दिशा समिति की पूर्व बैठक के कार्यवृत्त की अनुपालन आख्या पर चर्चा की गयी। मा०

सांसद द्वारा सभी विभागों को निर्देश दिया गया कि विभागों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए मिलने वाली धनराशि, क्या काम कराया गया और कितना व्यय किया गया, इसकी सूचना जनप्रतिनिधिगण को दी जाय। विकास कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मानक समय सीमा निर्धारित की जाय तथा उसी अवधि में कार्य पूर्ण कराया जाय।

यदि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं हो रहा है तो उसका कारण बताया जाय। इस बैठक में समस्त संबंधित अधिकारीगण की उपस्थिति सुनिश्चित करायी जाय, जिससे आम जनता से प्राप्त होने वाली समस्याओं एवं उसके समाधान पर चर्चा की जा सके। इसके अतिरिक्त जन प्रतिनिधियों विधायकगण, प्रमुखगण आदि भी उपस्थित हों, जिससे इस समिति के माध्यम से जनता की समस्याओं पर चर्चा कर उनका समाधान कराया जा सके।

सांसद द्वारा पटवध से बसुहारी सम्पर्क मार्ग के अभी तक पूर्ण नहीं हो सकने पर चिन्ता व्यक्त की गयी, तथा निर्देशित किया गया कि उस सम्पर्क मार्ग को यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाय। सम्पर्क मार्ग के निर्माण से उस क्षेत्र के ग्रामीणों को बहुत राहत मिलेगी। यदि कोई समस्या है तो सम्बन्धित विभाग समन्वय कर समाधान निकालें। अध्यक्षा नगर पालिका परिषद द्वारा बताया गया कि नगर विभिन्न स्थानों पर बिजली के तार एवं खम्भे जर्जर हो गये हैं। उन्हें तत्काल ठीक कराया जाय।

इसके अतिरिक्त जो ग्राम नगर पालिका परिषद में शामिल हुए हैं उनमें विद्युतीकरण एवं पेयजल हेतु कनेक्शन की व्यवस्था की जाय। समिति के नामित सदस्य द्वारा बताया गया कि अभी भी नगवां क्षेत्र के कुछ इलाकों में मोबाइल टावर काम नहीं कर रहा है, जिसके कारण संकट के समय ग्रामीणों को बहुत परेशानी होती है। एस०डी०ओ० दूरसंचार द्वारा अवगत कराया गया कि समस्या का समाधान कराया जा रहा है और इसके लिए विभाग को पत्र प्रेषित किया गया है।

सांसद द्वारा निर्देशित किया गया कि उन्हें भी सूचित किया जाय जिससे उनके स्तर से भी समस्या के समाधान हेतु प्रयास किया जा सके। सांसद द्वारा बताया गया हर घर नल योजना के अन्तर्गत किये गये पेयजल कनेक्शन की स्थिति ठीक नहीं है। पेयजल पाइप डालने के लिए सड़कों की खुदाई कर दी गयी है किन्तु उसे विभाग द्वारा ठीक नहीं कराया गया है। विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि तत्काल इसे ठीक करायें तथा यह सुनिश्चित करें कि सभी गावों में लोगों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो।

सांसद द्वारा लोढ़ी में टोल प्लाजा के संबंध में निर्देशित किया गया कि टोल प्लाजा के कारण आये दिन जाम लगता रहता है जिसके कारण आम जनमानस को परेशानी होती है। इसके लिए ट्रकों के लिए अलग लेन तथा आम जनमानस एवं एम्बुलेन्स आदि के लिए अलग लेन बनायी जाय। रात में अक्सर गाड़ियों की लाइन लग जाती है जिसके रोका जाय। नामित सदस्य रामनिहोर द्वारा अनपरा में निर्मित 100 बेड के अस्पताल को सही तरीके से संचालित कराये जाने एवं उस अस्पताल में पोस्टमार्टम की सुविधा उपलब्ध कराये जाने की मांग की गयी।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने डाक्टरों एवं अन्य स्टाफ की कमी की बात बतायी। सांसद द्वारा निर्देशित किया गया कि उन्हें इसके लिए शासन को लिखे गये पत्र की प्रति उपलब्ध करायी जाय जिससे वे अपने स्तर से प्रयास कर सकें। विकास खण्ड बभनी एवं म्योरपुर में चिकित्सा व्यवस्था को और दुरुस्त कराये जाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत राधिका पटेल, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गौंड़, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 पंकज कुमार राय, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण व कमेटी के सदस्यगण उपस्थित रहें।

Previous Post

रेणुकूट. व्यापार मंडल चुनाव की अधिसूचना जारी, 7 अप्रैल को होगा मतदान

Next Post

ओबरा. आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख

Next Post

ओबरा. आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • Kota News: कोटा की बेटी ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जड़ा दमदार पंच, लगातार छठा स्वर्ण पदक जीता
  • CWG के इतिहास में पहली बार, भारतीय मुक्केबाजों ने जीते 7 गोल्ड; इससे पहले कैसा रहा था प्रदर्शन?, Sports Hindi News
  • CWG 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने बरसाया सोना, 7 गोल्ड और 3 सिल्वर के साथ जीते कुल 10 मेडल
  • मुख्यालय. खबर का असर: बिजली विभाग की तत्परता से टला हादसा, झुका हाईटेंशन खंभा बदला, आपूर्ति बहाल
  • Success Story: खेल ने बदल दी जिंदगी, उदयपुर के 3 मुक्केबाजों को मिली सरकारी नौकरी, मेहनत लाई रंग

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • Kota News: कोटा की बेटी ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जड़ा दमदार पंच, लगातार छठा स्वर्ण पदक जीता
  • CWG के इतिहास में पहली बार, भारतीय मुक्केबाजों ने जीते 7 गोल्ड; इससे पहले कैसा रहा था प्रदर्शन?, Sports Hindi News

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.