@जेo केo/सोनभद्र…..

Sonbhadra । राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बढ़ौली ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए।
बताया जा रहा है कि कार हिंदूवारी से उर्मौरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान बढ़ौली ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार के चलते कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
गाड़ी में राम श्रृंगार चौधरी और उनकी पत्नी ज्योति श्रृंगार सवार थे। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में दोनों पति-पत्नी बाल-बाल बच गए और सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और स्टेट हाईवे प्राधिकरण की टीम पहुंच गई। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
गलीमत रही कि हादसे के दौरान सुजुकी कंपनी की एस क्रॉस कार पलटने के बाद ओवरब्रिज पर दीवार से टकरा कर रुक गई, अन्यथा स्थिति कुछ और हो सकती थी।