• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. देशी मदिरा की दुकान में लगी भीषण आग, सेल्समैन ने भागकर बचाई जान, लाखों की शराब जलकर राख

JK Gupta by JK Gupta
March 7, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
618
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह…….


काशीमोड़ स्थित सरकारी देशी मदिरा की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये की शराब जलकर खाक हो गई।आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

मिली जानकारी के अनुसार शक्तिनगर–वाराणसी राज्य मार्ग पर गेट नंबर-2 के समीप एक चखना दुकान संचालित होती है।बताया जा रहा है कि रात्रि 11:30 बजे दरम्यान संदिग्ध परिस्थितियों में पहले उसी दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें बगल में स्थित सरकारी देशी मदिरा की दुकान तक पहुंच गईं और वहां भी आग फैल गई।

आग लगने के समय दुकान के अंदर सो रहा सेल्समैन किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।आग तेजी से फैलने के कारण दुकान में रखी लाखों रुपये की शराब जलकर राख हो गई।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।पुलिस ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।आग पर काबू पा लिया गया है और आग लगने के कारणों की जांच हर पहलू से की जा रही है।

Previous Post

बीजपुर. आईएएस बना डीएवी रिंहदनगर का पूर्व छात्र

Next Post

lakshya sen all england open: ऑल इंग्लैंड ओपन जीतने से दो कदम दूर लक्ष्य सेन, वर्ल्ड नंबर-6 शिफेंग को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Next Post
lakshya sen all england open: ऑल इंग्लैंड ओपन जीतने से दो कदम दूर लक्ष्य सेन, वर्ल्ड नंबर-6 शिफेंग को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

lakshya sen all england open: ऑल इंग्लैंड ओपन जीतने से दो कदम दूर लक्ष्य सेन, वर्ल्ड नंबर-6 शिफेंग को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • केकराही. संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग, गेहूं के बोझ जलकर खाक
  • मुख्यालय. आदर्श इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट, छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर
  • दुद्धी. चेकिंग के दौरान 20 पेटी अवैध बीयर के साथ 1 गिरफ्तार
  • मुख्यालय. रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यालय. ट्रैफिक सिग्नल व यातायात व्यवस्था सुधार की उठी मांग, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में कई मुद्दों पर हुआ मंथन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.