विंढमगंज/सोनभद्र. @आनंद गुप्ता……..

विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह में थाना प्रभारी शिवकुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को दोपहर रेलवे अंडरपास से एक किलो 250 ग्राम अवैध गांजा के साथ कमलेश अगरिया (26) पुत्र शिवनाथ अगरिया निवासी ग्राम करईल, थाना कोन को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गस्त के दौरान संदिग्ध व्यवहार देखकर तलाशी ली गई तो उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में कमलेश ने गांजा बेचने की बात कबूल की। खास बात यह है कि उसके खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं, जो नशा तस्करी के पुराने इतिहास को उजागर करता है।
थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया नशीले पदार्थों के खिलाफ सतत अभियान चल रहा है। इलाके में युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने अन्य संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है।