• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, June 10, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

JK Gupta by JK Gupta
March 5, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
115
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…..

Sonbhadra । जिलाधिकारी/प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्री बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना 2027 की तैयारियों तथा उसके प्रथम चरण के कार्यों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना के प्रारंभिक कार्यों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

सभी अधिकारियों को जनगणना के प्रथम चरण से संबंधित प्रक्रियाओं और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जनगणना निदेशालय की ओर से आईं प्रियासा सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत किए जाने वाले मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बताया गया कि इस बार की जनगणना पूर्णतया डिजिटल जनगणना होगी।

उन्होंने बताया कि जनगणना का प्रथम चरण अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसी चरण में प्रत्येक क्षेत्र में स्थित भवनों और मकानों की सही-सही पहचान और सूचीकरण किया जाता है, जो आगे होने वाली जनगणना की प्रक्रिया का आधार बनता है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से यह बताया गया कि मकान सूचीकरण कैसे किया जाएगा, किस प्रकार प्रत्येक भवन की जानकारी दर्ज की जाएगी तथा किन-किन बिंदुओं का विशेष ध्यान रखना होगा।

इसके साथ ही डिजिटल माध्यमों के उपयोग, डाटा की शुद्धता, सर्वेक्षण के दौरान सावधानियों और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसमें सभी संबंधित अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

जिलाधिकारी/प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी को गंभीरता से समझें और अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी सही तरीके से मार्गदर्शन प्रदान करें, ताकि जनगणना का कार्य बिना किसी त्रुटि के सम्पन्न हो सके। उन्होंने कहा कि मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य पूरी पारदर्शिता और सावधानी के साथ किया जाना चाहिए, क्योंकि इसी आधार पर आगे की जनगणना प्रक्रिया संचालित होती है।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आने पर संबंधित अधिकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके। बैठक में यह भी बताया गया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में जनगणना,2027 के प्रथम चरण में 07 मई से 21 मई,2026 तक ‘‘स्व गणना‘‘ का कार्य स्वयं नागरिकों के द्वारा भी किए जाने का प्राविधान रखा गया है, जिस हेतु 22 मई 2026 से प्रारंभ होकर 20 जून 2026 तक सम्पन्न किया जाएगा। इस अवधि के दौरान जनपद के सभी चार्ज क्षेत्रों में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य कराया जाएगा।

इसके लिए पहले से ही आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। अधिकारियों को यह भी बताया गया कि सर्वेक्षण के दौरान प्रत्येक मकान की सही जानकारी दर्ज करना अनिवार्य होगा, जिससे आगे होने वाली जनसंख्या गणना की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके। साथ ही, कार्य के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य होगा। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना से संबंधित कार्यों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध ढंग से पूरा कराएं, ताकि जनपद में जनगणना 2027 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न किया जा सके।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, अपर जिला जनगणना अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी आई0टी0एस0 तथा ग्रासिम इंडस्ट्रीज के अधिकारी और जनपद स्तरीय उपस्थित रहें।

Previous Post

अनपरा. बाइक की टक्कर से युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर

Next Post

सोनभद्र. 4 वर्षीय गुमशुदा नाबालिका को पुलिस ने बरामद का परिजनों को सौंपा

Next Post

सोनभद्र. 4 वर्षीय गुमशुदा नाबालिका को पुलिस ने बरामद का परिजनों को सौंपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • 6 महीने से अटके राष्ट्रीय खेल पुरस्कार! आखिर क्यों हो रही देरी? खिलाड़ी उलझन में, मंत्रालय ने साधी चुप्पी
  • सुरक्षा में बड़ी सेंध… लियोनल मेसी सहित पूरी अर्जेंटीना टीम का पासपोर्ट डेटा लीक, विवादों में फीफा वर्ल्ड कप
  • विंढमगंज. रेलवे स्टेशन के यूपीएस इलेक्ट्रॉनिक रूम में लगी आग
  • घोरावल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के रिकॉर्ड 4399 दिन पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन
  • Australia Open: पीवी सिंधु राउंड ऑफ 16 में पहुंचीं, 17 साल की तन्वी ने किया बड़ा उलटफेर

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • 6 महीने से अटके राष्ट्रीय खेल पुरस्कार! आखिर क्यों हो रही देरी? खिलाड़ी उलझन में, मंत्रालय ने साधी चुप्पी
  • सुरक्षा में बड़ी सेंध… लियोनल मेसी सहित पूरी अर्जेंटीना टीम का पासपोर्ट डेटा लीक, विवादों में फीफा वर्ल्ड कप

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.