• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 4 वर्षीय गुमशुदा नाबालिका को पुलिस ने बरामद का परिजनों को सौंपा

JK Gupta by JK Gupta
March 6, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
35
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……


Sonbhadra । पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में 04 वर्षीय बालिका के गुम हो जाने की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस की दो टीमें गठित कर बालिका की तलाश प्रारम्भ की गई।

तलाश के दौरान पुलिस टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की गई, जिसमें उक्त बालिका अकेले पैदल चोपन की दिशा में जाती हुई दिखाई दी। इसके उपरांत टीम द्वारा मार्ग में संचालित ऑटो, टोटो चालकों एवं राहगीरों से बालिका का फोटो दिखाकर जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया।

पुलिस टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 05.03.2026 को 24 घंटे के भीतर उक्त बालिका अंशिका पुत्री राजेश विश्वकर्मा, उम्र लगभग 04 वर्ष, निवासी कनछ कोड़े थाना चोपन जनपद सोनभद्र (हाल पता बिल्ली पहाड़ी थाना ओबरा) को सकुशल ग्राम बाड़ी, डाला थाना क्षेत्र चोपन से बरामद कर उसके माता-पिता को सुपुर्द किया गया।

बालिका के सकुशल मिलने पर उसके परिजनों एवं ग्रामवासियों द्वारा सोनभद्र पुलिस के त्वरित एवं सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।


“सोनभद्र पुलिस जनसुरक्षा एवं जनसेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।”

Previous Post

सोनभद्र. जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Next Post

सोनभद्र. पुलिस ने पीड़ित को वापस कराए 1.14 लाख रुपए

Next Post

सोनभद्र. पुलिस ने पीड़ित को वापस कराए 1.14 लाख रुपए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारतीय वॉलीबॉल महासंघ की मान्यता रद्द, इंटरनेशनल बॉडी ने क्यों लिया इतना कड़ा फैसला?
  • ISSF Junior World Cup 2026: 10 मीटर एयर पिस्टल में शिवा नरवाल को स्वर्ण, चिराग को कांस्य
  • दुद्धी. भौगोलिक कारणों से तेज हो रहा हीट वेव का असर, जनजीवन पर पड़ रहा गहरा प्रभाव
  • दुद्धी. मुख्य अभियंता का दौरा हवा -हवाई, नहर निर्माण की कच्छप गति किसानों पर पड़ रही भारी
  • विंढमगंज. तेजी से भाग रहे दौर में दिखी पुरानी परंपरा, पालकी में निकली बारात

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.