@जेo केo/सोनभद्र………

Sonbhadra । पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना रायपुर व साइबर क्राइम टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
प्राप्त शिकायत के अनुसार आवेदक शशिकान्त केशरी पुत्र रामलाल केशरी निवासी ग्राम बबुरी जनपद चंदौली के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन माध्यम से ₹1,14,000/- रुपये की ठगी कर ली गई थी। इस संबंध में प्राप्त शिकायत पर थाना रायपुर पुलिस द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर पंजीकृत शिकायत में आवश्यक साक्ष्य संकलित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप होल्ड कराई गई सम्पूर्ण धनराशि ₹1,14,000/- रुपये पीड़ित को सफलतापूर्वक वापस कराई गई। धनराशि प्राप्त होने पर पीड़ित द्वारा सोनभद्र पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।