• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. एसपी ने खेली कपड़ा फाड़ होली, रंगों में सराबोर दिखा पुलिस लाइन

JK Gupta by JK Gupta
March 5, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
44
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…….


Sonbhadra । होली पर्व सकुशल सम्पन्न होने के बाद गुरुवार को पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में पुलिस विभाग द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उत्साह के साथ त्योहार मनाया।समारोह में अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, सहित अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), जनपद के सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला और सभी ने आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ होली मनाई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया।

होली मिलन समारोह के दौरान पुलिस परिवार के सदस्यों ने व्यस्त ड्यूटी के बीच मिलकर खुशियां साझा कीं और आपसी सहयोग व एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Previous Post

सोनभद्र. ओदार गांव में दस बीघे के पुआल में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Next Post

अनपरा. पड़ोसियों ने धारदार हथियार से दम्पति पर किया हमला, कई घायल, घटना cctv में कैद

Next Post

अनपरा. पड़ोसियों ने धारदार हथियार से दम्पति पर किया हमला, कई घायल, घटना cctv में कैद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारतीय वॉलीबॉल महासंघ की मान्यता रद्द, इंटरनेशनल बॉडी ने क्यों लिया इतना कड़ा फैसला?
  • ISSF Junior World Cup 2026: 10 मीटर एयर पिस्टल में शिवा नरवाल को स्वर्ण, चिराग को कांस्य
  • दुद्धी. भौगोलिक कारणों से तेज हो रहा हीट वेव का असर, जनजीवन पर पड़ रहा गहरा प्रभाव
  • दुद्धी. मुख्य अभियंता का दौरा हवा -हवाई, नहर निर्माण की कच्छप गति किसानों पर पड़ रही भारी
  • विंढमगंज. तेजी से भाग रहे दौर में दिखी पुरानी परंपरा, पालकी में निकली बारात

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.