• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. होली की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में जीजा की मौत, साले समेत तीन गंभीर

JK Gupta by JK Gupta
March 4, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……


— दोनों बाइक पर चार लोग सवार थे


Sonbhadra । बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना दुद्धी थाना क्षेत्र के लीलासी- नौडीहा मार्ग की है, बताया जा रहा है कि दोनों बाइकों पर कुल चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साले की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह दर्दनाक दुर्घटना तब हुई जब युवक होली मनाकर अपनी ससुराल से वापस लौट रहा था।

बताया जाता है कि मृतक की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Previous Post

सोनभद्र. Breking: संदिग्ध परिस्थितियों में पहाड़ी से गिरकर अधेड़ महिला की मौत, शराब के नशे में होने की चर्चा

Next Post

रेणुकूट. पिपरी नगर पंचायत के श्मशान घाट पर मणिकर्णिका की तर्ज पर सजी ‘मशाने की होली’

Next Post

रेणुकूट. पिपरी नगर पंचायत के श्मशान घाट पर मणिकर्णिका की तर्ज पर सजी ‘मशाने की होली'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मौत को करीब से देखकर लौटीं पीवी सिंधु, दुबई के उस खौफनाक अनुभव ने उड़ा दिए थे होश
  • रेणुकूट. ‘मानवता की थाली’ ने उदास चेहरों पर बिखेरी रंग-बिरंगी मुस्कान
  • रेणुकूट. पिपरी नगर पंचायत के श्मशान घाट पर मणिकर्णिका की तर्ज पर सजी ‘मशाने की होली’
  • सोनभद्र. होली की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में जीजा की मौत, साले समेत तीन गंभीर
  • सोनभद्र. Breking: संदिग्ध परिस्थितियों में पहाड़ी से गिरकर अधेड़ महिला की मौत, शराब के नशे में होने की चर्चा

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.