• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, एक अभियुक्त गिरफ्तार, 85 किलो गांजा बरामद

JK Gupta by JK Gupta
March 3, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र. @विशाल टंडन……


सोनभद्र जिले में पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के मार्गदर्शन में थाना चोपन पुलिस एवं एसओजी टीम ने अभियान चलाकर तस्करी रोकने में सफलता हासिल की। दिनांक 03 मार्च 2026 को रात 01:15 बजे वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर डाला की ओर से आ रही डीसीएम वाहन को रोकने का प्रयास किया गया।

चालक ने वाहन न रोकते हुए तेज़ गति से भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने पीछा कर पटवध इंडियन पेट्रोल पम्प से लगभग 100 मीटर आगे रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन में लदे शीशे के कबाड़ के बीच छिपाए गए 04 प्लास्टिक बोरों से कुल 85 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। गांजा की अनुमानित कीमत ₹17 लाख, जबकि वाहन सहित कुल बरामदगी का मूल्य ₹37 लाख है। अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन और नगद भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त बंशीधर बेहेरा, निवासी ग्राम कंडलीमुण्डा, थाना हण्डपा, जिला अंगुल, ओडिशा है। पूछताछ में उसने बताया कि दो अज्ञात व्यक्ति उसे बौध बिहार बाजार में मिले और वाराणसी तक गांजा पहुँचाने का प्रस्ताव दिया। वाहन में शीशे के कबाड़ के बीच चार बोरियों में गांजा छिपा दिया गया। थाना चोपन में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दो अन्य अज्ञात अभियुक्त वांछित हैं। पुलिस आगामी होली पर्व के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान जारी रखेगी।

Previous Post

केकराही. क्षेत्र में कुछ गांवों में जली होलिका कुछ गांवों जलेगी आज

Next Post

दुद्धी. होलिका दहन भव्य रूप से संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था रही पुख्ता

Next Post

दुद्धी. होलिका दहन भव्य रूप से संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था रही पुख्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. दो बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल
  • दुद्धी. एनएच-39 पर दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर, चार घायल, दो जिला अस्पताल रेफर
  • शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना के कार्यकारी निदेशक विद्यानंद झा ने किया निरीक्षण
  • म्योरपुर. हादसे के बाद रात भर सड़क किनारे पड़ा रहा युवक, मौत
  • सोनभद्र. ओबरा में फॉर्च्यूनर गाड़ी के नीचे फंसी बाइक, चालक ने किसी तरह बचाई जान

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.