शक्तिनगर/सोनभद्र. @वीरेंद्र यादव…..

आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत शक्ति नगर थाना क्षेत्र के ग्राम निमियाटांड़, चिल्काटांड़, रानीबारी, बस स्टैंड, कोटा बस्ती, बलिया नाला, राजकिशन कॉलोनी, तथा एनसीएल और एनटीपीसी कॉलोनी में क्षेत्राधिकार पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमलनयन दुबे समेत समस्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया ।

जिसमे होलिका दहन के स्थान का निरीक्षण किया गया। तथा होली में हुड़दंग अथवा न्यूसेंस कारित करने वाले को सख्त चेतावनी दी गई। उपरोक्त मुहल्ले के स्थानीय लोगों से भी वार्ता किया गया। होली त्योहार को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर आवश्यक कार्रवायी की गयी। ताकि होली का त्यौहार सकुशल संपन्न कराया जा सके।