• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. वरिष्ठ उप निरीक्षक कुंवर सिंह की भाव भीनी विदाई

JK Gupta by JK Gupta
March 1, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुद्धी/सोनभद्र. @मोहम्मद इब्राहिम….. 


— रेणुकूट चौकी इंचार्ज रहे संजय सिंह संभालेंगे दुद्धी वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक का पद भार


दुद्धी कोतवाली दुद्धी में विगत दो महीने से वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद पर तैनात कुंवर सिंह के स्थानांतरण होने पर आज दिन रविवार को कोतवाली परिसर रजखड़ में प्रभारी निरीक्षक डी.के सिंह की अगुवाई में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक डी.के सिंह ने कहां आज एक तरफ खुशी का दिन है ,तो दूसरी तरफ भावुकता का क्षण कुंवर सिंह कोतवाली में बतौर वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर तैनात रहे ,जिनका कार्यभार काफी सराहनी रहा है ,इन्होंने अपने हर कार्य में दक्षता हासिल किया है, और लोगों के बीच जाना उनसे मिलना और उनकी समस्याओं का समाधान करना तथा जनता के बीच में रहकर मित्रवत व्यवहार बनाए रखना ,इनकी खूबियां रही ,यह अपने कार्य के प्रति सदैव ईमानदार और सजग रहे ।

जिनकी आज पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट चौकी इंचार्ज बनाए जाने पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ, जिन्होंने कम समय में दुद्धी पुलिस परिवार एवं स्थानीय लोगों में अपनी अमिट छाप बनाई है जो सदैव याद की जाएगी, वहीं अन्य पुलिस कर्मियों ने भी अपने-अपने वक्तव्य में एस एस आई कुंवर सिंह के साथ काम किया हुए अनुभवों को साझा किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

वही माल्यार्पण कर अंग वस्त्रम देकर सम्मान किया गया, इस दौरान लोगों की आंखें नम हो गई और नम आंखों से उन्हें उनके अगले कार्यक्षेत्र के लिए रवाना किया, इस मौके पर उपनिरीक्षक श्याम सिंह यादव ,मिट्ठू राजभर, रामसजीवन, कांस्टेबल खालिद खान शैलेश कुमार सर्वेश सिंह घनश्याम आनंद सरोज सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे,

Previous Post

विंढमगंज. संत शरोमणि रविदास जयंती, संत गाडगे बाबा एवं जगदेव बाबू कुशवाहा जयंती का आयोजन

Next Post

चोपन. क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लोको टीम ने किया अपने नाम

Next Post

चोपन. क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लोको टीम ने किया अपने नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दुद्धी. बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर
  • चोपन. क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लोको टीम ने किया अपने नाम
  • दुद्धी. वरिष्ठ उप निरीक्षक कुंवर सिंह की भाव भीनी विदाई
  • विंढमगंज. संत शरोमणि रविदास जयंती, संत गाडगे बाबा एवं जगदेव बाबू कुशवाहा जयंती का आयोजन
  • सोनभद्र. गुड्स कैरियर की गाड़ी में भरा था साढ़े 22 लाख रुपए गांजे की खेप

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.