बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…..

थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बीजपुर पुनर्वास प्रथम बाईपास रास्ते में रविवार की सुबह एक बोलेरो चालक बेतहाशा चलाते हुए शांतिनगर में एक युवक को धक्का मार दिया जिससे गंभीर रूप घायल हो गया जिसे एन टी पी सी रिंहद परियोजना के धन्वंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात रेफर कर दिया गया।युवक कन्हैया पाल 16वर्ष पुत्र अशोक पाल शांतिनगर का निवासी है।

बताया जा रहा है कि बोलोरो चालक युवक को धक्का मारने के पश्चात घबराकर भागने लगा वही इसी सड़क पर रामदास गोंड के घर के सामने बीजपुर पुनर्वास प्रथम खड़ी तीन गाय और एक बछड़े को धक्का मार दिया जिससे एक बछड़ा और एक गाय की मौके पर मौत हो गई वही दो गाय गंभीर रूप से घायल हो गई ।

हृदय विदारक घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने पशु चिकित्सक को बुलाकर जीवित पशुओं का इलाज करवाया वही वाहन को कब्जे में लेकर फरार वाहन चालक के गिरफ्तारी में जुट गए।उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।