दुद्धी/सोनभद्र. @मोहम्मद इब्राहिम……

एक सप्ताह तक चलने वाले तरावीह की नमाज में तकरीबन सात सौ लोगों ने पूरे अकीदत के साथ शिरकत करते हुए मुकम्मल किया।
तरावीह की नमाज बड़े ही खुशगवार माहौल में हाफिज मेराज साहब की इमामत में अदा की गई।
खत्म तरावीह के इस मुबारक मौके पर महफ़िले मीलाद का भी एहतमाम किया गया। जिसमें अल्लामा हाफिज मसउद रज़ा साहब दुद्धी और मध्य प्रदेश के मैहर से तशरीफ लाए मुफ्ती सय्यद ग़ुलाम कादिर साहब ने रमजान की फजीलत पर रौशनी डाली। और लोगों से गुजारिश किया कि आप लोग मस्जिदों को आबाद रखें।

यहां तरावीह मुकम्मल हो गई लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप की जिम्मेदारी खत्म हो गई। इस मुबारक महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करें। ये रहमतों भरा महीना रब के करम से हम सब को मिला है। अल्लाह रब्बुल इज्जत हम सभी को बुरे कामों से बचने व नमाजे पंजगाना वक्त पर अदा करने की तौफीक अता फरमाए।