• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. बीआरडी कॉलेज में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

JK Gupta by JK Gupta
February 27, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुद्धी/सोनभद्र. @मोहम्मद इब्राहिम…..


स्थानीय कस्बा स्थित भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय में आज वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम बड़े भव्य रूप से आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति पूर्व प्राचार्य रामजीत यादव एवं उनकी धर्मपत्नी उपस्थित रहे, कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर किया गया ,कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना से शुरुआत की गई, कार्यक्रम के दौरान आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत कॉलेज परिवार की ओर से किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ रामजीत यादव ने कहा कि यह महाविद्यालय अपने स्वर्ण जयंती वर्ष पार कर चुका हैं, इस कॉलेज की स्थापना 1973 में हुई थी तब निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। उन्होंने कॉलेज परिवार को शानदार आयोजन के लिए बधाई दी तथा विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें एकल नित्य, ग्रुप डांस, कॉमेडी, ड्रामा आदि प्रस्तुत कर आए हुए अतिथियों सहित अभिभावकों का मन मोह लिया गया ।

वहीं कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल मोमेंटो व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया, इस मौके पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रभु सिंह सिविल बार अध्यक्ष ,कुलभूषण पांडे वर्तमान अध्यक्ष दुद्धी बार, पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ,सचिव दिनेश कुमार संतोष सिंह , अखिल विद्यार्थी परिषद के विवेक जी आदि उपस्थित रहे,

कार्यक्रम के दौरान मुख्य शास्ता राजेश भारती एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ राम सेवक सिंह यादव , वरिष्ठ समाजसेवी रामेश्वर राय प्रोफेसर अजय कुमार, डॉ गीता, डॉ सचिन, डॉ राकेश कन्नौजिया, डॉ राजेश यादव, डॉ विवेकानंद, डॉ दिनेश चंद्र, डॉ अंकिता, डॉ प्रियंका कर्मचारी मृत्युंजय यादव उमेश कुमार संतोष कुमार सिंह सहित छात्रों के अभिभावक व अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मिथलेश गौतम ने किया।

Previous Post

ओबरा. चोरी की नीयत से घर में घुसे चोर को घर वालों ने पकड़ा

Next Post

सोनभद्र. अध्यक्ष रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक आहूत

Next Post

सोनभद्र. अध्यक्ष रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक आहूत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कार्रवाई: जोगनी में लाइनमैन की मौत के मामले में जेई निलंबित, बिजली निविदा कर्मी बर्खास्त
  • सोनभद्र. अध्यक्ष रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक आहूत
  • दुद्धी. बीआरडी कॉलेज में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
  • ओबरा. चोरी की नीयत से घर में घुसे चोर को घर वालों ने पकड़ा
  • चोपन. परिजनों से सोने की बात कहकर कमरे में गए युवक का सुबह नहीं खुला कमरा, परिजनो का रो रो कर बुरा हाल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.