• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Shahjahanpur Double Murder: मंदिर में सो रहे दो साधुओं की हत्या, मारकर जला भी दिया, यूपी में बड़ी वारदात

Admin by Admin
October 1, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Shahjahanpur Double Murder: मंदिर में सो रहे दो साधुओं की हत्या, मारकर जला भी दिया, यूपी में बड़ी वारदात

Advertisement

Advertisement


Last Updated:October 01, 2026, 10:25 IST

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दो साधुओं की निर्ममता से हत्या कर दी गई. साधुओं की हत्या के बाद उनके शव को जला भी दिया गया था. शव पूरी तरह से जल गए थे. वहीं हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया.

UP के शाहजहांपुर में मंदिर में सो रहे 2 साधुओं की हत्या, मारकर जला भी दियाZoom

शाहजहांपुर में दो साधुओं की निर्ममता से हत्या.

शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में मंदिर में दो साधुओं की निर्ममता से हत्या कर दी गई. हत्या के बाद दोनों साधुओं के शव को जला भी दिया. मृतक साधुओं की पहचान गोपाल दास और बिहारी दास के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों साधु सो रहे थे तभी उनकी हत्या कर दी गई. दोनों के अपने-अपने बिस्तर पर जले हुए शव बरामद किए गए हैं. साधुओं की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने एक स्थानीय ग्रामीण को हिरासत में लिया. बताया जा रहा है कि मंदिर की संपत्ति के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है. वहीं डबल मर्डर की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना खुदागंज के सूथा गांव की घटना है.

Advertisement
Advertisement

एटा में पुजारी की हत्या
वहीं एटा जिले में मंदिर के पुजारी की हत्या का मामला सामने आया है. मंदिर के बाहर पुजारी का खून से लथपथ शव मिला. मंदिर के पुजारी भोजराज की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पुजारी का मुंह और सिर को ईंट से कुचला गया है. अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या करने की आशंका जताई जा रही है. कई वर्षों से मंदिर में ही रह रहे थे मृतक पुजारी भोजराज. पुजारी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. मंदिर के पुजारी की हत्या से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया.

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसएसपी डॉ. इलामारन जी पहुंचे. एसएसपी घटना स्थल पर हत्या के कारणों का गहनता से निरीक्षण कर रहे. डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिंग की टीम जांच पड़ताल में जुट गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस. फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है. थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव लालपुर की घटना.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

October 01, 2026, 10:08 IST





Source link

Post Views: 2
Advertisement
Advertisement
Previous Post

‘दृश्यम 3’ की रिलीज से पहले अजय देवगन चाहते हैं 66 साल के इस सुपरस्टार की मंजूरी, मिलाया फोन, वजह कर देंगी हैरान

Next Post

KKK15: रोहित शेट्टी के शो में होगा घमासान, अविनाश-फरहाना किसके सिर सजेगा ताज? कब-कहां देख सकेंगे फिनाले

Next Post
KKK15: रोहित शेट्टी के शो में होगा घमासान, अविनाश-फरहाना किसके सिर सजेगा ताज? कब-कहां देख सकेंगे फिनाले

KKK15: रोहित शेट्टी के शो में होगा घमासान, अविनाश-फरहाना किसके सिर सजेगा ताज? कब-कहां देख सकेंगे फिनाले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.