Last Updated:
Drishyam 3: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म की रिलीज से पहले अजय देवगन ने एक ऐसे सुपरस्टार से संपर्क किया, जिसका वो अप्रूवल पहले चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने उस सुपरस्टार को फोन भी किया. फिर क्या हुआ, कौन है सुपरस्टार, किसका अप्रूवल चाहते हैं ‘विजय सालगांवकर’ और क्यों? चलिए बताते हैं…
नई दिल्ली. ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर बनकर पर्दे पर लौटने वाले हैं. फिल्म कल यानी 2 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर मेकर्स पहले ही साफ कर चुके हैं कि इस बार कहानी पिछले दोनों पार्ट्स से आगे बढ़ेगी और इसमें कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जो दर्शकों ने शायद सोचा भी नहीं होगा. लेकिन रिलीज से पहले अजय देवगन ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. फिल्म के रिलीज से पहले अजय ने एक 66 साल के सुपरस्टार से संपर्क किया और चाहते हैं कि वह पहले उनकी फिल्म देखें. आखिर वह कौन हैं और अजय को उनकी मंजूरी की जरूरत क्यों महसूस हुई? इसका खुलासा भी अजय देवगन ने खुद किया है.
दरअसल, सुपरस्टार अजय देवगन जिस सुपरस्टार की बात कर रहे हैं. वो कोई और नहीं बल्कि मलयालम सिनेमा के दिग्गज एक्टर मोहनलाल हैं. अजय देवगन ने फिक्की फ्रेम्स (FICCI Frames) में बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने खुद मोहनलाल को फोन किया था. अजय चाहते थे कि मोहनलाल उनकी ‘दृश्यम 3’ देखें. इसकी एक खास वजह भी है.
अजय ने बताया कि इस बार हिंदी ‘दृश्यम 3’ की कहानी को काफी अलग तरीके से आगे बढ़ाया गया है. ऐसे में वह चाहते थे कि मूल ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के लीड एक्टर मोहनलाल फिल्म देखें. अजय के लिए उनकी राय और अप्रूवल खास मायने रखता है. फाइल फोटो.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अजय ने बताया कि वह चाहते थे कि मोहनलाल फिल्म देखें, लेकिन उस वक्त वह छुट्टी पर थे. इसी वजह से वह फिल्म नहीं देख पाए. हालांकि, अजय के मुताबिक, दोनों के बीच बातचीत होती रही और मोहनलाल जल्द ही फिल्म देख सकते हैं. फाइल फोटो.
उन्होंने यह भी बताया कि मोहनलाल का फिल्म के बारे में जानने और बातचीत करते रहने का अंदाज उन्हें काफी अच्छा लगा. एक्टर के लिए यह सिर्फ एक औपचारिक अप्रूवल नहीं है, बल्कि उस कलाकार की राय है, जिसने मलयालम ‘दृश्यम’ में जॉर्जकुट्टी का किरदार निभाकर इस फ्रेंचाइजी को अलग पहचान दी. फाइल फोटो.
‘दृश्यम 3’ को लेकर अजय ने फिल्म की कहानी तैयार करने की मुश्किलों का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि ‘दृश्यम’ जैसी कहानी लिखना आसान नहीं है. सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि कहानी को पिछली फिल्म के अंत से आगे बढ़ाया जाए. सिर्फ एक नई मर्डर मिस्ट्री जोड़कर तीसरा पार्ट बनाना मेकर्स का मकसद नहीं था.
‘विजय सालगांवकर’ ने बताया कि निर्देशक और लेखक ने कई आइडिया पर काम किया. करीब चार स्क्रिप्ट ऐसी थीं, जिन्हें आगे नहीं बढ़ाया गया. इसके बाद ऐसी कहानी तैयार हुई, जिसमें फ्रेंचाइजी के मुताबिक ट्विस्ट, टर्न और शॉकिंग मोमेंट्स मौजूद हैं.
अजय देवगन ने फिल्म को लेकर अपनी निजी राय भी साझा की. फ्रेंचाइजी को खत्म करने के फैसले पर बात करते हुए अजय ने कहा कि ‘दृश्यम’ जैसी सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखना बेहद मुश्किल काम होता है. उन्होंने कहा, ‘हम इस फ्रेंचाइजी को एक बड़े मुकाम पर खत्म करना चाहते हैं. मैंने हाल ही में पूरी फिल्म देखी है और मेरा व्यक्तिगत मानना है कि यह ‘दृश्यम 2′ से भी बेहतर बनी है. इसलिए सही वक्त पर इसे रोकना ही सही फैसला है.’ फाइल फोटो.



