घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी…..

घोरावल कोतवाली परिसर में आगामी त्योहार होलिका दहन, होली और रमजान को लेकर शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक की गई। सीओ राहुल पांडेय की अध्यक्षता मे सोमवार की शाम हुई बैठक में त्योहारों से जुड़े विषयो पर चर्चा की गई। होलिका दहन समय पर संपन्न हो, इसके लिए अलग अलग टीम बनाकर कार्य करने की बात हुई। पूर्व में जितने स्थानों पर होलिका दहन होता आ रहा है, उतना ही रहेगा। नई परंपरा लागू नहीं होनी है।
बिजली के तारों के नीचे होलिका दहन न करें। प्रत्येक गांव में होलिका दहन की एक टीम गठित की जाएगी जिसमें चौकीदार होमगार्ड व स्थानीय नागरिक रहेंगे। बताया गया कि अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है जिसके लिए सभी को सतर्क कर दिया गया है। होली के दिन धीमे स्वर में डीजे बजाएं। फूहड़ व अश्लील गाना न बजाएं। समय से होली संपन्न हो, किसी को अनावश्यक परेशान नही किया जाए।

शराब की दुकाने बंद होंगी। अनावश्यक भीड़ होने की दशा में कार्यवाही की जाएगी। दोपहर 12 बजे के लगभग रंग का माहौल बंद कर दिया जाए, क्योंकि उसके बाद मुस्लिम बन्धु नमाज अदा करने के लिए घरों से निकलेंगे। बताया गया कि रमजान पर्व भी इसी पर्व के साथ चल रहा है, उसे भी मनाना है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार है। किसी भी समस्या पर पुलिस के मोबाइल नंबर पर संपर्क करें। त्योहार को शांति और सौहार्द से सभी लोग मिलकर मनाए।
इस अवसर नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, घोरावल कस्बा चौकी इंचार्ज त्रिभुवन राय, शिवद्वार चौकी प्रभारी कविंद्र यादव उभ्भा चौकी प्रभारी आशुतोष राय, तहसील अधिवक्ता समिति के पूर्व अध्यक्ष इनामुल हक अंसारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, ग्राम प्रधान सुभाष पटेल, ओमप्रकाश, राजेंद्र विश्वकर्मा इत्यादि मौजूद रहे।