• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कोन. मुकुट-शस्त्र पूजन संग गूंजा जय श्रीराम, कचनरवा में भव्य रामलीला का शुभारंभ

JK Gupta by JK Gupta
October 1, 2026
in सोनभद्र
0
Advertisement
Advertisement

संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल……


कोन विकासखंड के ग्राम पंचायत कचनरवा में गुरुवार की रात कचनरवा श्रीरामलीला एवं दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में श्रीरामलीला के भव्य मंचन का शुभारंभ विधिवत मुकुट एवं शस्त्र पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण भारती उर्फ राजू भारती एवं कुड़वा ग्राम प्रधान सुजीत यादव उर्फ बुल्लू यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

शुभारंभ से पूर्व आचार्य अमरेश चौबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत मुकुट एवं शस्त्र पूजन कराया। पूजन के बाद श्रीरामलीला के मंचन का शुभारंभ हुआ। इस दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण भारती उर्फ राजू भारती ने कहा कि रामलीला का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना है। श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

Advertisement
Advertisement

कुड़वा ग्राम प्रधान सुजीत यादव उर्फ बुल्लू यादव ने रामलीला के धार्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसी सांस्कृतिक परंपराएं समाज को अपनी संस्कृति, जड़ों और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं।

वहीं पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख राजनारायण जायसवाल ने भगवान श्रीराम और भरत के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि रामलीला हमें त्याग, भाईचारे और पारिवारिक मूल्यों की सीख देती है। भरत का चरित्र भाई के प्रति प्रेम, सम्मान और त्याग की भावना का अनुपम उदाहरण है।

रामलीला एवं दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने सभी अतिथियों, कलाकारों, समिति के सदस्यों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल, नीरज जायसवाल,युवा कांग्रेस नेता राहुल गुप्ता,शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मिथिलेश गुप्ता, युवा समाजवादी पार्टी नेता आशीष यादव,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल, विकास जायसवाल,अपना दल (एस) के जोन अध्यक्ष राम कृष्ण गुप्ता, डॉ. राजेश सिंह, भरतलाल गुप्ता तथा जिला पंचायत सदस्य कचनरवा छबिंद्रनाथ चेरो,युवा नेता व वार्ड मेम्बर दीपक जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Post Views: 4
Advertisement
Advertisement
Previous Post

बभनी. रोलर लेकर जा रहा चालक बिजली तार की चपेट में आया, इलाज के दौरान मौत

Next Post

‘मैंने उन्हें ताबूत में देखा’, पिता की शहादत पर छलका निम्रत कौर का दर्द, नकली सैनिक बन आतंकियों ने किया था अगवा

Next Post
‘मैंने उन्हें ताबूत में देखा’, पिता की शहादत पर छलका निम्रत कौर का दर्द, नकली सैनिक बन आतंकियों ने किया था अगवा

'मैंने उन्हें ताबूत में देखा', पिता की शहादत पर छलका निम्रत कौर का दर्द, नकली सैनिक बन आतंकियों ने किया था अगवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.