संवाददाता@सतीश कुमार…….

नगर स्थित संत जेवियर्स स्कूल द्वारा विशिष्ट स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय जनपदीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में संत जेवियर्स स्कूल, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री समीम अहमद रहे। प्रतियोगिता का आयोजन फादर आनंद कुमार जान के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका विश्वाश शर्मा, सुमंगला शर्मा, जगवन्ती यादव तथा विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक जगदम्बा प्रसाद ने निभाई।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ियों में हिमांशु, आर्यन, अजीत, आदित्य, अंशिका, स्तुति, दिव्या, ऐश्वर्या पाल, रतनदीप, चन्दन, तेजस्वी, अमित, हीरा सोनी, आयुषी, खुशी, अंकित, सन्नी सरोज, बृजेश, आँचल, सपना एवं सोनम शामिल हैं।

ये सभी खिलाड़ी 8 अगस्त को आयोजित होने वाली मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।






