• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, June 10, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बभनी. ढाई दशक बाद भी नहीं बदल सकी संवरा गांव की तस्वीर

JK Gupta by JK Gupta
February 25, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
29
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बभनी/सोनभद्र. @अरुण पांडेय……

— मूल सुविधाओं के लिए ग्रामीण आज भी बाट जो रहे

— स्थानीय लोगों के गंभीर सवाल – जन प्रतिनिधियों व आलाधिकारियों के चेहरे पर चुप्पी क्यों?

बभनी विकास खंड के ग्राम पंचायत संवरा गांव में विकास के नाम पर आज भी वही तस्वीरें मिलेंगी जो आज ढाई दशक पहले थी, तीस वर्ष पहले जो सड़कें बनवाई गई थीं उन सड़कों कि गिट्टियां उखड़ चुकी हैं, सड़कें गड्ढों में तब्दील हो रही हैं लोगों को आने-जाने में केवल दुआओं के सहारे चलना पड़ता है, कुछ सड़कें निर्माणाधीन अवस्था में ही छोड़ दी गई हैं, जिनकी सोलिंग गिट्टियां भी उखड़ कर गायब हो चुकी हैं, गांव में कोई छठघाट नहीं बनवाया गया, पूजा-पाठ का कोई केंद्र नहीं बनवाया गया कोई पुलिया नहीं बनवाई गई, गांव में मनरेगा के तहत कभी भूमि सुधार का काम नहीं चला किसी बांध की झराई नहीं हुई।

गांव में तिराहों या चौराहों पर बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं है, मोहल्लों में सीसी रोड बनवाए गए हैं वे भी उखड़ने लगे हैं, लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, सिंचाई कूप जमींदोज होने लगे हैं नदियों पर बनी बिछलियां टूट चुकी हैं, गांव में लोगों को कोई रोजगार नहीं जिसके कारण गांव के लोग बाहर अपनी दैनिक रोजमर्रा की चीजों के जुगाड़ में लगे होते हैं ।

गांव के लगभग 90 प्रतिशत आवास अधूरे हैं शौचालय अधूरे हैं बने भी हैं तो प्रयोग विहीन हैं, रात के समय गांव में अंधेरों का सन्नाटा पसरा होता है कोई स्ट्रीट लाईट नहीं है, हाई मास्क लाईट नहीं है रात के समय सड़कों पर चलना अपनी दुर्घटनाओं को दावत देना है, आएदिन लोग चोटिल होते रहते हैं स्वास्थ्य के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। यह लेख किसी कवि की कल्पना की आकांक्षाओं को दर्शाना नहीं बल्कि संवरा गांव में जमीनी स्तर की जांच कराई जाए तो हकीकत कुछ और बयां करेंगी।

जनता का सवाल – संवरा गांव की जनता यह सवाल पूछने को विवश है कि क्या यही विकास है? यही प्रतिनिधि हैं जो विश्वास हमारे विश्वास के साथ छल और भरोसे के साथ खिलवाड़ करते हैं?यदि गांव में विकास कार्य नहीं कराए जाते तो इसका जिम्मेदार कौन है? ब्लाक में बैठे अधिकारी किस विकास की जांच करते हैं? क्या गांव में कराए गए विकास कार्य की जांच केवल फाईलों तक ही सिमट कर रह जाती है स्थलीय निरीक्षण के लिए खंड विकास अधिकारी कभी स्थल पर पहुंचे हैं यदि पहुंचे हैं तो बनवाए गए सिंचाई कूप पुलिया बिछली सीसी रोड क्यों जर्जर अवस्था में हैं?

कुर्सी घोटाला मामले में सलाखों की सजा काट चुके ग्राम प्रधान

यदि स्थानीय लोगों की मानें तो विगत वर्ष पूर्व जब कुर्सी घोटाला का मामला सामने आया तब लगभग पांच पंचवर्षीय तक ग्राम प्रधान को सलाखों के पीछे सजा काटनी पड़ी। यदि ग्राम प्रधान के विकास कार्य में पारदर्शिता है तो इन्हें जेल क्यों जाना पड़ा? यदि किसी एक्सपर्ट टेक्निकल एजेंसी द्वारा विकास कार्य के गंभीर मुद्दों पर जांच कराई जाए तो पारदर्शिता सामने आ सकेगी।

जन प्रतिनिधियों व ब्लाक में बैठे अधिकारियों की चुप्पी

गांव के संभ्रांत लोगों का यह मानना है कि लंबे समय से प्रतिनिधित्व कर चुके ग्राम प्रधान की विकास कार्य में अनियमितता पर अधिकारियों व क्षेत्रीय प्रतिनिधियों की चुप्पी कहीं इस बात को लेकर किसी बात संशय तो नहीं कि दाल में नमक है या नमक में दाल? तथ्य प्रमाणित होने पर साझा किया जाएगा।

ब्लाक प्रमुख की भूमिका पर उठ रहे गंभीर सवाल

गांव के स्थानीय लोगों की मानें तो क्षेत्र के तेज-तर्रार व चर्चित ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह जिनकी लोग विकास के क्षेत्र में काफी प्रशंसा करने से पीछे नहीं हटते आज वहीं सवंरा गांव के लोगों ने एक गंभीर सवाल खड़े कर दिए लोगों का दावा है कि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह जब बभनी ब्लाक के गांवों के विकास के लिए कई सुविधाएं मुहैया कराए तो पांच वर्षों के दौरान सवंरा गांव में उनका दर्शन दुर्लभ क्यों रहा? क्या उनके द्वारा संवरा गांव के विकास कार्य पर कोई सुध नहीं ली गई? यदि सुध ली गई तो विकास के नाम पर उदासीनता क्यों?

Previous Post

म्योरपुर. ऑटो की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल,  जिला अस्पताल रेफर, ऑटो चालक फरार

Next Post

सोनभद्र. जिले में कई जगह आईटी की छापेमारी, खनन से जुड़े लोगों के यहां चल रही छापेमारी

Next Post

सोनभद्र. जिले में कई जगह आईटी की छापेमारी, खनन से जुड़े लोगों के यहां चल रही छापेमारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • विंढमगंज. पकरी और शिवाजी तालाब दुद्धी ने दर्ज की शानदार जीत, अगले दौर में बनाई जगह
  • बीजपुर. क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं सीईओ एनएसपीसीएल दिवाकर कौशिक का एनटीपीसी रिहंद दौरा
  • मुख्यालय. प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हरिकीर्तन व पूजन
  • सलखन. गेंहू क्रय मे कोई भी टाल- मटोल, बहानेबाजी स्वीकार नहीं: अवधेश सिंह
  • मुख्यालय. गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के उद्देश्य से निःशुल्क पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • विंढमगंज. पकरी और शिवाजी तालाब दुद्धी ने दर्ज की शानदार जीत, अगले दौर में बनाई जगह
  • बीजपुर. क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं सीईओ एनएसपीसीएल दिवाकर कौशिक का एनटीपीसी रिहंद दौरा

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.