UP Rain 8 September: पूर्वांचल में मॉनसून की सक्रियता धीरे-धीरे कम हो रही है। हालांकि एक कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती हवा का सिस्टम बना हुआ है। जिसके कारण सितंबर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
UP Rain 8 September: पूर्वी यूपी में मॉनसून की सक्रियता धीरे-धीरे कम हो रही है। हालांकि एक कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती हवा का सिस्टम बना हुआ है। जिसके कारण सितंबर के पहले पखवाड़े में मानसूनी गतिविधियां चल रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को यलो अलर्ट जारी किया है। आज पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। बताया जाता है कि पूर्वी यूपी में ऊपरी वायुमंडल में 5 हजार फीट पर चक्रवाती हवा का सिस्टम बना हुआ है। इसके साथ ही झारखंड, पूर्वी यूपी और बिहार में कम दबाव का क्षेत्र बना है। जिसकी वजह से बादलों की हरकत बढ़ गई हैं।
मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन व रात का तापमान सामान्य से आंशिक अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को जिले में 1.4 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, बीते दिन बिजनौर में 134 मिलीमीटर, मुरादाबाद के सीडब्ल्यूसी में 114.2 मिलीमीटर, अमरोहा के सादात में 88 मिलीमीटर और हमीरपुर के राठ में 68 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि राजधानी लखनऊ में रविवार को 5.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
नेपाल से सटे जिलों में बारिश
अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। क्षेत्र में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव के कारण ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। नेपाल सीमा से लगे जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि प्रदेश के उत्तरी हिस्सों के कुछ जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मॉनसून की गतिविधियों में थोड़ी कमी के बाद अगले दो दिनों के दौरान पूर्वांचल में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में अलर्ट
बहराइच, बलरामपुर, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, महाराजगंज, मुरादाबाद, सिद्धार्थनगर और श्रावस्ती तथा आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं आगरा, अमरोहा, बरेली, बाराबंकी, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, मेरठ, पीलीभीत, शाहजहांपुर और सीतापुर समेत करीब 30 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बहराइच में घाघरा उफनाई, बरेली में रेलवे ट्रैक डूबे
उधर, नेपाल के पहाड़ों से आ रहे पानी, बैराजों से छोड़े गए पानी और लगातार बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के बहराइच और बरेली जिलों में बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। एक ओर जहां बहराइच में घाघरा नदी के उफान से दो तहसीलों के एक दर्जन से अधिक मजरों में पानी भर गया है, वहीं, बरेली में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और रेलवे पटरियां पानी में डूब गईं।

