• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. लीकेज ने बढ़ाई चिंता: सड़क पर बह रहा हजारों लीटर स्वच्छ पेयजल, जिम्मेदार विभाग से मरम्मत की मांग

JK Gupta by JK Gupta
September 8, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


रॉबर्ट्सगंज नगरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिछाई गई पाइपलाइन से कही कही पानी की आपूर्ति हो रही है, लेकिन पाइपलाइन में जगह-जगह हो रहे लीकेज के कारण कीमती पेयजल सड़कों पर बह रहा है।

रॉबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर विजयगढ़ पेट्रोल पंप और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच पिछले तीन-चार दिनों से पाइपलाइन लीकेज की समस्या बनी हुई है। सुबह पानी की सप्लाई शुरू होने के दौरान करीब एक घंटे तक लगातार पानी सड़क पर बहता दिखाई देता है।

स्थानीय निवासी अमित कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से पाइपलाइन से पानी रिस रहा है। सप्लाई शुरू होते ही सड़क पर पानी जमा होने लगता है और काफी मात्रा में स्वच्छ पानी नालियों व सड़क पर बहकर व्यर्थ चला जाता है। चंदन ने बताया कि समस्या की जानकारी नगर पालिका परिषद और जल निगम को भी दी गई है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग द्वारा जल्द ही मौके का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत करा दी जाएगी।

लगातार पानी बहने से जहां प्रतिदिन बड़ी मात्रा में स्वच्छ पेयजल बर्बाद हो रहा है, वहीं सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और आसपास के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

पानी के लगातार फैलाव से सड़क की सतह प्रभावित होने तथा कीचड़ और फिसलन की स्थिति बनने की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे में पेयजल संरक्षण के साथ-साथ सड़क की सुरक्षा और स्वच्छता की दृष्टि से भी लीकेज को जल्द दुरुस्त किया जाना जरूरी है।

स्थानीय निवासी भोले, संदीप, अभय, अंकुर, माखन सहित अन्य लोगों ने संबंधित विभाग से पाइपलाइन की जांच कर लीकेज को शीघ्र ठीक कराने की मांग की है, ताकि नगरवासियों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा स्वच्छ पेयजल सड़कों पर व्यर्थ न बहे। वही इस बारे में जब विभाग के जेई से फोन पर बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

Previous Post

BWF World Championships: पीवी सिंधू की नजर रिकॉर्ड छठे पदक पर, सात्विक और चिराग भी दिखाएंगे दम

Next Post

UP Rain 8 September: आज गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश, इन जिलों में अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
UP Rain 8 September: आज गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश, इन जिलों में अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News

UP Rain 8 September: आज गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश, इन जिलों में अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.