• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

BWF World Championships: पीवी सिंधू की नजर रिकॉर्ड छठे पदक पर, सात्विक और चिराग भी दिखाएंगे दम

Admin by Admin
September 8, 2026
in खेल
0
BWF World Championships: पीवी सिंधू की नजर रिकॉर्ड छठे पदक पर, सात्विक और चिराग भी दिखाएंगे दम


नई दिल्ली: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू सोमवार से शुरू हो रही बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप दहाड़ने के लिए तैयार हैं. सिंधू घरेलू दर्शकों के सामने अपने नए आत्मविश्वास के साथ इतिहास रचने की कोशिश करेंगी. भारत 17 साल बाद इस चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है सिंधू सहित भारतीय खिलाड़ी इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे.सिंधू अब तक विश्व चैंपियनशिप में पांच बार पदक जीत चुकी हैं और वह रिकॉर्ड छठा पदक जीतने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी. उन्होंने इससे पहले विश्व चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं.

सिंधू के अलावा चीन के लिन डैन (पांच पुरुष एकल स्वर्ण पदक) और उनकी हमवतन झाओ युनलेई (तीन मिश्रित युगल और दो महिला युगल खिताब) ने ही विश्व चैंपियनशिप में पांच पदक जीते हैं. सेमीफाइनल में पहुंचने से सिंधू का कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित हो जाएगा, जिससे वह चैंपियनशिप के इतिहास में छह पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएंगी.

पीवी सिंधू को मिला टूर्नामेंट में अच्छा ड्रॉ

नौवीं वरीयता प्राप्त सिंधू को अच्छा ड्रॉ मिला है. वह आयरलैंड की 141वीं रैंकिंग वाली सोफिया नोबेल के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी. सिंधू का सामना प्री-क्वार्टरफाइनल में चीन की तीसरी वरीयता प्राप्त वांग झी यी और क्वार्टरफाइनल में इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वरदानी से हो सकता है, जबकि शीर्ष वरीयता प्राप्त और ओलंपिक चैंपियन आन से यंग उनके और फाइनल के बीच संभावित बाधा बन सकती हैं.

पिछले महीने जापान ओपन सुपर 750 जीतने वाली पहली भारतीय बनी सिंधू ने कहा, ‘‘मैं विश्व चैंपियनशिप के लिए उत्सुक हूं. यह भारत में हो रही है, इसलिए मैं बेहद उत्साहित हूं. उम्मीद है कि जापान ओपन जीतने से मिला आत्मविश्वास बरकरार रहेगा और मैं यहां अच्छा प्रदर्शन करूंगी. मुझे भारतीय दर्शकों से भरपूर समर्थन की उम्मीद है और आशा है कि मैं यहां पदक जीतूंगी.’’ भारत के महिला एकल अभियान में उन्नति हुडा भी शामिल हैं जो पहली बार विश्व चैंपियनशिप में खेलेगी. उनका पहला मैच म्यांमार की थेत हतार थुजार से होगा.

रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का लक्ष्य भी होगा पोडियम

पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी का लक्ष्य फिर से पोडियम पर पहुंचना होगा. यह जोड़ी पहले ही दो बार विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी है. उन्होंने 2022 और 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया था.

उन्हें पहले दौर में बाई मिली है और वे दूसरे दौर से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे. उन्हें क्वार्टरफाइनल में चीन के लियांग वेइकेंग और वांग चांग तथा सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के मुहम्मद फिक्री और फजर अल्फियन की जोड़ी का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन सबसे बड़ी चिंता सात्विक की कंधे की बार-बार होने वाली समस्या होगी जिसके कारण वह कुछ टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए. एमआर अर्जुन और हरिहरन अमसाकरुनन की दूसरी भारतीय पुरुष युगल जोड़ी भी अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेगी. वे आयरलैंड के स्कॉट गिल्डिया और पॉल रेनॉल्ड्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे.

पुरुष एकल में आयुष शेट्टी पर रहेगी नजर

पुरुष एकल वर्ग में आयुष शेट्टी के प्रदर्शन पर भी नजर होगी. 21 वर्षीय आयुष का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन और विश्व में नंबर एक शी यु ची से होगा. आयुष को चीनी खिलाड़ी से अपने पिछले तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है.

14वीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य सेन ऑस्ट्रिया के कोलिन्स वैलेंटाइन फिलिमोन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे. उन्होंने 2021 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था. वह अपने इस प्रदर्शन को दोहराने के लिए प्रतिबद्ध होंगे.

त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद भी पेश करेंगी चुनौती

महिला युगल में त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद स्पेन की पाउला लोपेज और लूसिया रोड्रिगेज के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगी. विश्व चैंपियनशिप में पहली बार भाग ले रही सिमरन सिंघी और कविप्रिया सेल्वम की महिला युगल जोड़ी पहले दौर में स्पेन की निकोल कारुल्ला और कारमेन मारिया जिमेनेज का सामना करेगी.



Source link

Previous Post

सोनभद्र. स्वर्ण जयंती चौक पर लगे बाबा साहेब की प्रतिमा, कचहरी के पास हो भगत सिंह की मूर्ति

Next Post

सोनभद्र. लीकेज ने बढ़ाई चिंता: सड़क पर बह रहा हजारों लीटर स्वच्छ पेयजल, जिम्मेदार विभाग से मरम्मत की मांग

Next Post

सोनभद्र. लीकेज ने बढ़ाई चिंता: सड़क पर बह रहा हजारों लीटर स्वच्छ पेयजल, जिम्मेदार विभाग से मरम्मत की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.