दुद्धी/सोनभद्र. @मोहम्मद इब्राहिम….

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र कटौन्धी गांव में देर रात्रि रेलवे पुलिस द्वारा ग्राम प्रधान को सूचना दी गई थी रेलवे ट्रैक पॉल संख्या 90/23 के पास रेलवे ट्रैक पर एक 25 वर्षीय महिला का औंधे मुंह मृत अवस्था में शव पड़ा हुआ है, जिसकी सूचना आसपास के लोगों व प्रधानों को दी गई।
देर रात्रि लगभग 11:30 बजे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कटौन्धी सोमनाथ मरकाम ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला की पहचान किया, तो महिला की पहचान मनबस उम्र लगभग 26 वर्ष पत्नी बिशुन गोंड ग्राम कटौन्धी पोस्ट झारो कला के रूप में हुई ,जब परिजनों को इसकी सूचना दी गई, मृतिका के पति के द्वारा जानकारी प्राप्त हुआ।
बताया गया कि कल सोमवार को देर शाम से ही वह घर नहीं आई थी, कुछ लोगों ने बताया कि लगभग शाम 5:00 बजे रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच कबाड़ बिनते हुए जा रही थी, शायद इसी दौरान किसी ट्रेन के चपेट में आ गई होगी और उसकी मौत हो गया होगा, रेलवे पुलिस एवं ग्राम प्रधान के द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु मोर्चरी भेजवा दिया।
शव भेज पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई, ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतक महिला की एक बेटी है, पति बाहर काम करने जाता है, दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।