रामगढ़/सोनभद्र. @गौरव पांडेय…….

होली पर्व के मद्देनजर मंगलवार को थाना पन्नूगंज प्रभारी कुमुद शेखर सिंह के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई, बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी ने होली पर्व की गरिमा आपसी भाईचारा बनाए रखने की बात कहते हुए कहा कि आज के प्रवेश में कानून व्यवस्था एक बहुत बड़ी चुनौती है जो आमजन के सहयोग के बिना संभव नहीं है ।

उन्होंने समाज के लोगों से परंपरागत तरीके से संपन्न कराने एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर कोई भी नई परंपरा की शुरुआत न करने की बात कही और बताया कि होली के नाम पर महिलाओं एवं बच्चियों के साथ किसी प्रकार की भदगी एवं दुर्व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवांछनीय तत्वों पर पूरी तरह नजर रहेगी किसी भी दशा में ऐसे लोग बक्से नहीं जाएंगे इस मौके पर क्षेत्र के समस्त गणमान्यजन लोग उपस्थित रहे।।