• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सम्भव दिवस: जनता की समस्याओं का निस्तारण

JK Gupta by JK Gupta
February 23, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र. @विशाल टंडन…….


उ.प्र. शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों की सुनवाई और उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आयोजित सम्भव दिवस का सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र में सफल आयोजन किया गया। मुकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्षता में आयोजित इस जनसुनवाई में जनता की समस्याओं को समयबद्ध तरीके से सुलझाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

इस अवसर पर विभिन्न नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों से कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल, मार्ग प्रकाश आदि से संबंधित समस्याएं शामिल थीं। सम्भव दिवस के दौरान नगर पालिका परिषद सोनभद्र 3, नगर पंचायत घोरावल 1, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा 2, नगर पंचायत चोपन 2, नगर पंचायत ओबर 4, नगर पंचायत रेनुकूट 3, नगर पंचायत पिपरी 2, नगर पंचायत दुद्धी 2, नगर पंचायत डाला बजार 1, नगर पंचायत अनपरा 2 शिकायतें प्राप्त हुई।

मुकेश कुमार ने बताया कि शासन की शीर्ष प्राथमिकता जनता की समस्याओं से सीधे रूबरू होना और उनका समयबद्ध व प्रभावी निस्तारण है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भी प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में सम्भव दिवस का आयोजन लगातार किया जाएगा।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के कर्मचारी और सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी शिकायतों का तुरंत निस्तारण कर जनता को राहत प्रदान की गई।

Previous Post

घोरावल. स्व. अक्षयवट त्रिपाठी स्मृति वालीबाल प्रतियोगिता ट्राफी पर कोहरथा का नाम

Next Post

अनपरा. एनसीएल ककरी कालोनी में चोरी, बंद आवास की खिड़की तोड़ लाखों के जेवरात पार, वारदात CCTV में कैद

Next Post

अनपरा. एनसीएल ककरी कालोनी में चोरी, बंद आवास की खिड़की तोड़ लाखों के जेवरात पार, वारदात CCTV में कैद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • झांसी के बच्चों के सपनों को मिल रही है नई उड़ान, विपिन बिहारी इंटर कॉलेज में क्रिकेट कोचिंग कैंप हुआ शुरू
  • रेणुकूट. जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने बनवासी सेवा आश्रम का किया निरीक्षण, जल संरक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना
  • रेणुकूट. जंगल की आग से मचा हड़कंप, हिंडालको की फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू
  • रेणुकूट. राधा कृष्ण मंदिर में होली मिलन समारोह संपन्न
  • घोरावल. साइकिल और बाइक की टक्कर, चार घायल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.