घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी..

कोतवाली क्षेत्र के कन्हारी गांव में कुत्ते के काटने से वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव में ही 5 अन्य लोग भी कुत्ते के हमले में घायल हो गए, निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
कन्हारी गांव निवासी जागबली 70 वर्ष पुत्र ललउ रविवार सुबह घर के बाहर दातून कर रहे थे। इसी दौरान एक आवारा पागल कुत्ता वहां पहुंचा और जागबली के ऊपर हमला बोल दिया। कुत्ते के अचानक हुए हमले में जागबली गिर पड़ा।
पागल कुत्ते ने उनके दाहिने पैर को बुरी तरह नोच डाला। चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और लाठी डंडे से कुत्ते दूर भगाया। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त पागल कुत्ते और कई आवारा कुत्तों ने क्षेत्र में आतंक मचाया हुआ है।परिजनों ने जागबली को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।