• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, August 11, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. रावण वध से अयोध्या आगमन तक गूंजा जय श्रीराम, रामकथा का भव्य समापन

JK Gupta by JK Gupta
February 22, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
60
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

म्योरपुर/सोनभद्र. @संदीप अग्रहरी…..


स्थानीय खेल मैदान में चल रही रामकथा का रविवार को भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर कथा वाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने भगवान श्रीराम के रावण वध, अयोध्या आगमन और राजगद्दी के प्रेरक प्रसंगों का मार्मिक वर्णन किया। कथा सुनते ही पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा। कथा वाचक ने बताया कि लंका में अधर्म और अत्याचार के प्रतीक रावण का वध कर भगवान श्रीराम ने धर्म की स्थापना की। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा, करुणा और न्याय का आदर्श है।

रावण वध के प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि जब प्रभु श्रीराम ने ब्रह्मास्त्र से रावण का अंत किया, तब देवताओं ने पुष्पवर्षा कर धर्म की विजय का उत्सव मनाया। इसके पश्चात श्रीराम के अयोध्या लौटने का प्रसंग सुनाते हुए कथा वाचक ने कहा कि चौदह वर्ष के वनवास की अवधि पूर्ण कर जब प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण अयोध्या लौटे तो नगरवासियों ने दीप जलाकर उनका भव्य स्वागत किया। अयोध्या नगरी दीपों की रोशनी से जगमगा उठी और हर ओर हर्षोल्लास का वातावरण बन गया।

यही प्रसंग दीपावली पर्व की परंपरा का आधार है। राजगद्दी के प्रसंग में उन्होंने बताया कि गुरु वशिष्ठ के मार्गदर्शन में श्रीराम का विधिवत राजतिलक हुआ और रामराज्य की स्थापना हुई। रामराज्य में न्याय, समानता और समृद्धि का वातावरण था, जहां कोई भी दुखी नहीं था। कथा वाचक ने कहा कि रामराज्य केवल एक शासन व्यवस्था नहीं, बल्कि आदर्श जीवन मूल्यों का प्रतीक है। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजन समिति के सदस्यों ने कथा वाचक का अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया। अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ रामकथा का समापन हुआ। इस मौके पर एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, सोनाबच्चा अग्रहरी, दीपक सिंह, आशीष अग्रहरी, गणेश जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Previous Post

सोनभद्र. 105 लीटर अवैध कच्ची शराब संग छह आरोपी गिरफ्तार, 2500 किलो लहन नष्ट

Next Post

घोरावल. कुत्ते के हमले में आधा दर्जन घायल, एक गंभीर

Next Post

घोरावल. कुत्ते के हमले में आधा दर्जन घायल, एक गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सागर धनखड़ मर्डर केस में नहीं मिली जमानत
  • सोनभद्र. Breaking: खेत की जुताई कर रही रोटावेटर की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
  • सोनभद्र. पॉक्सो मामले में अभियुक्त को आजीवन कारावास, 73 हजार रुपये अर्थदंड
  • दुद्धी. पिंडारी में 12 अगस्त को होगा सपा-पीडीए का विशाल सम्मेलन
  • दुद्धी. सर्प दंश से वृद्धा की हालत बिगड़ी, सीएचसी में भर्ती

Breaking News

सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सागर धनखड़ मर्डर केस में नहीं मिली जमानत

सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सागर धनखड़ मर्डर केस में नहीं मिली जमानत
by Admin
August 11, 2026
0

Last Updated:August 12, 2026, 00:00 ISTSushil Kumar Sagar Dhankhar murder case: कोर्ट ने कहा कि आमतौर पर जमानत देना नियम...

Read moreDetails

सोनभद्र. Breaking: खेत की जुताई कर रही रोटावेटर की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

by JK Gupta
August 11, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA । घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पनौली ग्राम पंचायत अंतर्गत चोरट गांव में खेत की जुताई के दौरान...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio