• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, August 11, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 25 हजार का इनामिया तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
February 22, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…….


Sonbhadra । पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

आज थाना दुद्धी पुलिस को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि गैंगस्टर एक्ट का वांछित ₹25,000/- का इनामिया अभियुक्त मोटरसाइकिल से विंढमगंज की तरफ से दुद्धी आ रहा है तथा किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। उक्त सूचना पर थाना दुद्धी पुलिस द्वारा तत्काल रवाना होकर अमवार तिराहा, कस्बा दुद्धी में वाहन चेकिंग प्रारम्भ की गई।

इसी दौरान एक मोटरसाइकिल दुद्धी की ओर आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का संकेत दिए जाने पर उक्त व्यक्ति अमवार रोड की ओर गाड़ी मोड़कर भागने लगा। तब पुलिस द्वारा वायरलेस के माध्यम से आस-पास के थानों व चौकी को भी घेराबंदी करने की सूचना दी गई। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए ग्राम खजुरी के आगे रेलवे अंडरपास के पास पहुंचने पर अभियुक्त की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। अभियुक्त द्वारा उठकर पुलिस टीम पर लगातार फायरिंग की जाने लगी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी दी गई, किन्तु अभियुक्त फायरिंग करता रहा।

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं गिरफ्तारी हेतु न्यूनतम आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए जवाबी कार्यवाही की गई, जिसमें अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र उदयचन्द्रवंशी निवासी घिवही थाना विंढमगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अभियुक्त को तत्काल जीवन रक्षा हेतु सीएचसी दुद्धी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार उपरांत चिकित्सकों द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय लोढ़ी, रॉबर्ट्सगंज रेफर किया गया। अभियुक्त पुलिस अभिरक्षा में है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण  :–
सूरज कुमार पुत्र उदयचन्द्रवंशी निवासी घिवही थाना विंढमगंज जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष (₹25,000/- का इनामिया, गैंगस्टर एक्ट में वांछित)

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास :–

  1. मु0अ0सं0- 81/2025 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र
  2. मु0अ0सं0- 01/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र
  3. मु0अ0सं0- 46/2026 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।

बरामदगी का विवरण : –

  1. 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर
  2. 02 अदद खोखा कारतूस .315 बोर
  3. 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
  4. अभियुक्त के कब्जे से ₹1,150/- नकद
  5. घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल संख्या UP50CC0139
  6. 01 अदद एंड्रॉयड सैमसंग मोबाइल फोन
Previous Post

विंढमगंज. ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में जलने से मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Next Post

करमा. गौ तस्करी में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Next Post

करमा. गौ तस्करी में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सागर धनखड़ मर्डर केस में नहीं मिली जमानत
  • सोनभद्र. Breaking: खेत की जुताई कर रही रोटावेटर की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
  • सोनभद्र. पॉक्सो मामले में अभियुक्त को आजीवन कारावास, 73 हजार रुपये अर्थदंड
  • दुद्धी. पिंडारी में 12 अगस्त को होगा सपा-पीडीए का विशाल सम्मेलन
  • दुद्धी. सर्प दंश से वृद्धा की हालत बिगड़ी, सीएचसी में भर्ती

Breaking News

सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सागर धनखड़ मर्डर केस में नहीं मिली जमानत

सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सागर धनखड़ मर्डर केस में नहीं मिली जमानत
by Admin
August 11, 2026
0

Last Updated:August 12, 2026, 00:00 ISTSushil Kumar Sagar Dhankhar murder case: कोर्ट ने कहा कि आमतौर पर जमानत देना नियम...

Read moreDetails

सोनभद्र. Breaking: खेत की जुताई कर रही रोटावेटर की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

by JK Gupta
August 11, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA । घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पनौली ग्राम पंचायत अंतर्गत चोरट गांव में खेत की जुताई के दौरान...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio